{"_id":"6a477a73644f1695d9052f0f","slug":"body-of-man-who-had-left-for-work-found-in-bushes-in-yamunanagar-injury-marks-near-ear-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuanagar: झाड़ियों में मिला काम पर निकले व्यक्ति का शव, कान के पास चोट के निशान; मौत के कारणों की जांच शुरू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Yamuanagar: झाड़ियों में मिला काम पर निकले व्यक्ति का शव, कान के पास चोट के निशान; मौत के कारणों की जांच शुरू
Fri, 03 Jul 2026 02:31 PM IST
Naveen
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
Published by: Naveen
Updated Fri, 03 Jul 2026 02:31 PM IST
सार
महेंद्र के कान के पास चोट के निशान थे और मुंह से झाग निकल रही थी। इसके बाद उन्हें तुरंत सिविल अस्पताल यमुनानगर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
मृतक
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छछरौली क्षेत्र के गांव मलिकपुर खादर में घर से काम पर निकले एक व्यक्ति का शव सड़क किनारे झाड़ियों में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और घायल अवस्था में व्यक्ति को सिविल अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के कान के पास चोट के निशान मिले हैं, जबकि मुंह से झाग भी निकल रही थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मृतक की पहचान 48 वर्षीय महेंद्र निवासी गांव मलिकपुर खादर के रूप में हुई है। वह अविवाहित था और अपने भाइयों के साथ रहता था। मृतक के भतीजे रोहित ने बताया कि महेंद्र गुरुवार सुबह रोजाना की तरह काम पर जाने के लिए घर से निकले थे, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटे। शाम करीब साढ़े सात बजे गांव के एक युवक ने फोन कर सूचना दी कि महेंद्र सड़क किनारे झाड़ियों में पड़े हैं।
विज्ञापन
परिजन तत्काल मौके पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि महेंद्र के कान के पास चोट के निशान थे और मुंह से झाग निकल रही थी। इसके बाद उन्हें तुरंत सिविल अस्पताल यमुनानगर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन
रोहित के अनुसार गांव में पूछताछ करने पर पता चला कि महेंद्र को दोपहर करीब 12 बजे गांव के आसपास देखा गया था। इसके बाद वह कहां गए और उनके साथ क्या हुआ, इसकी जानकारी किसी को नहीं है।
छछरौली थाना के जांच अधिकारी कुलदीप ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।