फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Daughter sleeping next to mother dies of snakebite

Yamuna Nagar News: सांप के डसने से मां के पास सो रही बेटी की मौत

Mon, 13 Jul 2026 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 13 Jul 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
Daughter sleeping next to mother dies of snakebite
प्रोफेसर कॉलोनी में घर से पकड़े गए सांप के साथ युवक। स्वयं
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जगाधरी स्थित मां कॉलोनी में शनिवार देर रात बेड पर सो रही 20 वर्षीय युवती को सांप ने काट लिया। अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। वाइल्ड लाइफ विभाग की टीम रविवार सुबह मौके पर पहुंची और घर में घुसे सांप की तलाश की गई।
परिजनों के अनुसार शनिवार रात शबनम खाना खाने के बाद अपनी मां और बहनों के साथ कमरे में बेड पर सो रही थी। देर रात वह अचानक उठी और मां से कहा कि उसकी गर्दन पर किसी जीव ने काट लिया है। मां ने तुरंत कमरे की लाइट जलाई तो देखा कि एक सांप बेड से नीचे उतर रहा था। परिजन बिना समय गंवाए शबनम को अस्पताल लेकर पहुंचे।
विज्ञापन

डॉक्टरों ने उसका उपचार शुरू किया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस और वाइल्ड लाइफ विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरु की। शबनम तीन बहनों और एक भाई में से एक थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतका शबनम की बहन श्वेता ने बताया कि उनके पिता मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं और वे मां कॉलोनी में किराये के मकान में रहते हैं।
घटना की सूचना मिलने के बाद रविवार सुबह वाइल्ड लाइफ विभाग की टीम मौके पर पहुंची। विभाग के कर्मचारी मोहित ने बताया कि घर के हर हिस्से में सांप की तलाश की जा रही है। सांप के पकड़े जाने के बाद उसकी प्रजाति की पहचान की जाएगी, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि सांप कितना विषैला था।

प्रोफेसर कॉलोनी के घर में घुसे सांप को पकड़ा
यमुनानगर। प्रोफेसर कॉलोनी मेें आनंद पब्लिक स्कूल के पास रविवार दोपहर उस समय अफरातफरी मच गई, जब कई फीट लंबा सांप गली से होते हुए घर के अंदर घुस गया। प्रत्यक्षदर्शी प्रेम शर्मा व रितेश कुमार ने बताया कि सांप पहले गली में दिखाई दिया और बाद में आशीष सौंधी के घर में चला गया। सूचना मिलने पर सांप पकड़ने वाले मोहित और मोनू मौके पर पहुंचे। उन्होंने करीब छह फीट लंबे सांप का रेस्क्यू कर उसे सुरक्षित पकड़ लिया और आबादी से दूर छोड़ दिया। घटना के दौरान आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई थी। संवाद

प्रोफेसर कॉलोनी में घर से पकड़े गए सांप के साथ युवक। स्वयं

प्रोफेसर कॉलोनी में घर से पकड़े गए सांप के साथ युवक। स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed