फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   DAV female students to get a platform for professional opportunities

Yamuna Nagar News: डीएवी की छात्राओं को मिलेगा व्यावसायिक अवसरों का मंच

Fri, 14 Aug 2026 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 14 Aug 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
DAV female students to get a platform for professional opportunities
डीएवी गर्ल्स काॅलेज में आयोजित कार्यक्रम में उप​स्थित शिक्षिक व छात्राएं। प्रवक्ता
संवाद न्यूज
विज्ञापन

यमुनानगर। छात्राओं में नवाचार, रचनात्मक सोच, उद्यमिता और स्वरोजगार की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से डीएवी गर्ल्स कॉलेज में नवाचार एवं उद्यमिता केंद्र की स्थापना की गई है। केंद्र के माध्यम से छात्राओं को अपने नए विचारों को विकसित करने और उन्हें व्यावहारिक परियोजनाओं व व्यावसायिक अवसरों में बदलने के लिए मंच मिलेगा।
कॉलेज की कार्यवाहक प्रिंसिपल डॉ. सुरिंद्र कौर ने छात्राओं को केंद्र के उद्देश्य, कार्यप्रणाली और उपलब्ध अवसरों की जानकारी दी। अंबाला स्थित अमृतांश सोल्युशन के फाउंडर मुकुल गुजराल ने विद्यार्थियों को केंद्र के लाभों से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि छात्राएं अपने नवीन विचारों को केवल कल्पना तक सीमित न रखें, बल्कि उन्हें धरातल पर उतारने का प्रयास करें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नवाचार और उद्यमिता के क्षेत्र में उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाकर वे भविष्य को बेहतर बना सकती हैं। केंद्र की गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, रचनात्मकता और उद्यमशीलता का विकास होगा। विद्यार्थी रोजगार तलाशने के साथ रोजगार सृजन की दिशा में भी आगे बढ़ सकेंगे। केंद्र उन्हें विचार से नवाचार और नवाचार से उद्यम तक की यात्रा में मार्गदर्शन व सहयोग देगा। कार्यक्रम के आयोजन में समन्वय ममता थापर, जसमीत कौर, शैली चौहान और वैशाली वर्मा ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed