{"_id":"6a6e388380e0df1f29012e2f","slug":"demand-raised-to-resolve-issues-in-ratauli-village-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-160562-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: रटौली गांव में समस्याएं दूर करने की उठाई मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: रटौली गांव में समस्याएं दूर करने की उठाई मांग
Sat, 01 Aug 2026 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sat, 01 Aug 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
विधायक रेनू बाला को ज्ञापन सौंपते रटौली गांव का प्रतिनिधिमंडल। ग्रामीण
- फोटो : सांकेतिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। नगर निगम के वार्ड नंबर-एक के रटौली गांव के ग्रामीणों का प्रतिनिधिमंडल गांव की विभिन्न समस्याओं को लेकर साढौरा विधायक रेनू बाला से मिला। ग्रामीणों ने विधायक को समस्याओं से अवगत करवाते हुए समाधान की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। विधायक ने ग्रामीणों जल्द समाधान कराने का आश्वासन दिया।
ग्रामीण नंद लाल, कर्म चंद, रविंद्र सिंह, महिंद्र कुमार, प्रेम सिंह और सोनू ने बताया कि गांव की एससी बस्ती लाल डोरे के अंतर्गत स्थित पुराने जोहड़ में गंदगी और घास-फूस जमा है। जोहड़ में जहरीले जीव-जंतुओं के होने से आसपास रहने वाले लोगों को खतरा है। उन्होंने जोहड़ की सफाई करवाने और चारदीवारी बनवाने की मांग की।
ग्रामीणों ने गांव में सीवरेज व्यवस्था शुरू करवाने, एससी बस्ती में पेयजल समस्या के समाधान के लिए ट्यूबवेल लगवाने, श्मशान घाट की चारदीवारी करवाने और स्थायी सफाई कर्मचारी नियुक्त करने की मांग भी रखी। इसके अलावा उन्होंने गांव में चल रही आंगनबाड़ी के जर्जर भवन को दोबारा बनवाने और बच्चों व स्टाफ के लिए शौचालय की व्यवस्था करवाने की मांग की।