{"_id":"69c97ff94448bbed010f1bfb","slug":"devotees-sway-to-the-tunes-of-bhajans-during-the-morning-procession-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-153545-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: प्रभातफेरी में भजनों की धुन पर झूमे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: प्रभातफेरी में भजनों की धुन पर झूमे श्रद्धालु
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Mon, 30 Mar 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। श्री हनुमान मंदिर रामपुरा कॉलोनी की ओर से भगवान हनुमान के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में निकाली जा रही प्रभातफेरी का विभिन्न कॉलोनियों में श्रद्धा और उत्साह के साथ स्वागत किया गया। इस दौरान भजनों की धुन पर श्रद्धालु झूमते रहे।
ढोल-नगाड़ों के साथ प्रभातफेरी निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। प्रभातफेरी का शुभारंभ सुबह मंदिर के आचार्य शारदा मिश्रा ने विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया। इसके बाद प्रभातफेरी ग्रीन पार्क फेस-1 पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने फूलों की वर्षा कर स्वागत किया। इसके पश्चात कालिंदी कॉलोनी और चंदन कॉलोनी में भी लोगों ने प्रभातफेरी का अभिनंदन किया।
प्रेम तलवाड़, शम्मी तलवाड़ और राजू तलवाड़ के निवास पर प्रभातफेरी को विश्राम दिया गया। इस दौरान महिला संकीर्तन मंडली ने वीर हनुमाना तू देर न लगाना, आज तो बधाई बाजे रंग महल में और वीर हनुमाना अति बलवाना जैसे भजनों की प्रस्तुतियों से वातावरण भक्तिमय बना दिया।
इस मौके पर प्रतिभा मिश्रा, अलका मेहता, सीमा ओबरॉय, कांता ओबरॉय, गुड्डी मगो, निशा लाम्बा, किरण, हेमा, रूपा, ममता शर्मा, नीरू सहित अन्य उपस्थित रहे। संवाद
Trending Videos