सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Discussion was done on merging two associations in the grain market.

Yamuna Nagar News: अनाज मंडी में दो एसोसिएशन को एक करने पर किया मंथन

संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 31 Mar 2026 03:58 AM IST
विज्ञापन
Discussion was done on merging two associations in the grain market.
विज्ञापन
रादौर। शहर की अनाज मंडी में सोमवार को आढ़तियों की एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मंडी की दोनों एसोसिएशन को एक किए जाने पर जोर दिया गया। जिससे मंडी के आढ़तियों को एक मंच पर लाया जा सके।
Trending Videos

जानकारी के अनुसार पिछले कुछ वर्षो से अनाजमंडी रादौर में दो एसोसिएशन समांतर कार्य कर रहीं हैं। जिसको लेकर मंडी में कई बार पार्टीबाजी के चलते आढ़तियों के हितों को नुकसान पहुंच रहा है। इसी को लेकर मंडी में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से 11 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया। जिसमें राजपाल सिंह खरकाली, संदीप टोपरा, बंसी सैनी, सुभाष कांबोज जयपुर, मास्टर निरंजन सिंह, आशु आहूजा, आयुष गुप्ता, शिवकुमार संधाला, प्रवीण गुप्ता, पूर्ण आहूजा, रामकुमार झगूड़ी को शामिल किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडी के आढ़ती संदीप टोपरा ने कहा कि यह कमेटी मंडी के आढ़तियों को एक सूत्र में पिरोने का काम करेगी। सर्वसम्मति से मंडी में एक एसोसिएशन बनाए जाने पर सभी ने जोर दिया। जिससे आढ़तियों की मांगों व समस्याओं को एक मंच से उठाया जा सके। मंडी के पूर्व प्रधान संजय गुप्ता, संजय बकाना, आशु सांगवान, लाभ सिंह, पवन गर्ग, अभिषेक आहुजा, कर्मचंद, बलिंद्र ढिल्लो, मुनीष खुर्दबन, दिलावर सिंह सुरा, रमेश कांबोज पलाका मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed