सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Farmers locked the electricity corporation office.

Yamuna Nagar News: किसानों ने बिजली निगम कार्यालय पर जड़ा ताला

संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 31 Mar 2026 03:58 AM IST
विज्ञापन
Farmers locked the electricity corporation office.
रादौर में बिजली निगम कार्यालय पर ताला जड़ते किसान। स्वयं
विज्ञापन
रादौर। भारतीय किसान यूनियन की ओर से सोमवार को बिजली निगम रादौर में भाकियू जिला अध्यक्ष सुभाष गुर्जर के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया।
Trending Videos

किसानों ने बिजली निगम कार्यालय से सभी कर्मचारियों को बाहर निकाल कर ताला जड़ दिया और नारेबाजी कर रोष प्रकट किया। एसडीओ व अधिकारियों के आश्वासन पर किसानों ने बिजली निगम कार्यालय का ताला खोला। किसानों ने एसडीओ रादौर को किसानों की समस्याओं के समाधान को लेकर मांग पत्र सौंपा।
सुभाष गुर्जर ने बताया कि बिजली विभाग के कर्मचारी किसानों की समस्याओं को गंभीरता से नहीं लेते। कई बार फोन करने के बावजूद अधिकारी कॉल नहीं उठाते, जिससे किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। खेतों में लगे ट्रांसफार्मर खराब होने पर उन्हें ठीक होने में आठ से 15 दिन तक का समय लग जाता है। इसके अलावा कई जगहों पर ट्रांसफार्मर में स्विच नहीं लगे हैं, तारें ढीली हैं और केबल में स्पार्किंग की समस्या बनी हुई है। इन समस्याओं की शिकायत तीन-चार महीनों से की जा रही है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बिजली निगम के अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि बिजली निगम के कर्मचारी ढीली तारों को जल्द से जल्द ठीक करें। दीप राणा, अरविंन कांबोज, यादविंद्र कांबोज, अशोक डांगी, स. कुलविंद्र सिद्धू, पवन गोयल दामला, स. रविंद्रपाल सिंह, साहिल सेतिया, मदन लाल व अन्य माैजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed