सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Embezzlement

Yamuna Nagar News: कंप्यूटर ऑपरेटर पर एक करोड़ के गबन का आरोप

संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 15 Jun 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Embezzlement
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी

यमुनानगर। शास्त्री कॉलोनी स्थित फ्यूचर यूनिवर्सल पेट्रोकेम प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में कंप्यूटर ऑपरेटर पर करीब एक करोड़ रुपये के गबन का आरोप लगा है। कंपनी मैनेजर की शिकायत पर शहर यमुनानगर थाना पुलिस ने प्राथमिक की दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में कंपनी के अकाउंट्स मैनेजर मैम पाल ने बताया कि मुंडा माजरा निवासी शिवम कुमार को जुलाई 2024 में कंप्यूटर ऑपरेटर के रूप में नियुक्त किया गया था। उसे कंपनी के कंप्यूटर सिस्टम, डिजिटल रिकॉर्ड और ट्रेडिंग संबंधी खातों के संचालन की जिम्मेदारी दी गई थी। शुरुआती दौर में उसने विश्वास जीत लिया। बाद में कंपनी की अनुमति के बिना डीमैट ट्रेडिंग खाते से सट्टानुमा और अनधिकृत ट्रेडिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत के अनुसार 10 जून को ट्रेडिंग कंपनी के एक अधिकारी ने कंपनी प्रबंधन को खाते में असामान्य गतिविधियों और पिछले कई महीनों से लगातार हो रहे भारी नुकसान की जानकारी दी। इसके बाद जब शिवम से स्पष्टीकरण मांगा गया तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सका और बाद में मोबाइल फोन बंद कर लापता हो गया। प्राथमिक जांच में कंपनी को करीब एक करोड़ रुपये की वित्तीय हानि होने की आशंका जताई गई है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि बैंक डिटेल और जांच में साक्ष्यो के आधार पर कार्रवाई की जा रही है, वहीं आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed