{"_id":"6a2f015219c92ee1df02d6ca","slug":"embrace-the-ideals-of-guru-ravidas-mayor-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-157819-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरु रविदास के आदर्श करें आत्मसात : मेयर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरु रविदास के आदर्श करें आत्मसात : मेयर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Mon, 15 Jun 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
श्री गुरु रविदास मंदिर में संगत को संबोधित करतीं मेयर सुमन बहमनी। प्रवक्ता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। खालसा कॉलेज रोड स्थित श्री गुरु रविदास मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में मेयर सुमन बहमनी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। मेयर बहमनी ने श्री गुरु रविदास महाराज के चरणों में माथा टेककर पूजा-अर्चना की तथा क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और सामाजिक सद्भाव की कामना की।
उन्होंने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास जी ने अपना संपूर्ण जीवन मानवता, समानता, सामाजिक समरसता और भाईचारे के संदेश को समर्पित किया। उनकी शिक्षाएं आज भी समाज को ऊंच-नीच, भेदभाव और जातिगत संकीर्णताओं से ऊपर उठकर प्रेम, सम्मान और एकता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती हैं।
गुरु रविदास जी का जीवन और उनके विचार समाज के लिए सदैव मार्गदर्शक रहेंगे। गुरु रविदास जी ने कर्म, सत्य, सेवा और मानव कल्याण को सर्वोच्च स्थान दिया। उन्होंने कहा कि उनके बताए मार्ग पर चलकर ही एक सशक्त, समरस और विकसित समाज का निर्माण किया जा सकता है। आज आवश्यकता है कि विशेष रूप से युवा पीढ़ी गुरु रविदास जी के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करे और समाज तथा राष्ट्र के विकास में सकारात्मक भूमिका निभाएं।
विज्ञापन
मंदिर कमेटी के प्रधान जनता राम ने कहा कि गुरु रविदास जी के आदर्श आज भी समाज को एकता, सद्भाव और मानव सेवा का संदेश दे रहे हैं। डिप्टी डीईओ करनैल सिंह संधावा ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज को जोड़ने और युवाओं को अपने महान संतों एवं महापुरुषों के विचारों से परिचित कराने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि उनके बताए मार्ग पर चलकर ही एक सशक्त, समरस और विकसित समाज का निर्माण किया जा सकता है। सभी को उनकी शिक्षाओं का अनुसरण करना चाहिए।