सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   encroachments

Yamuna Nagar News: सामान समेटो, टीम आ गई, 85 दुकानों के आगे से हटाया कब्जा

संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 10 Jun 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
encroachments
सड़क पर रखा सामान जब्त करते निगम के कर्मचारी। प्रवक्ता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी

यमुनानगर। जगाधरी रोड पर मंगलवार को नगर निगम की अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई के दौरान विरोध और अफरातफरी का माहौल देखने को मिला। निगम की टीम ने करीब 85 दुकानों के आगे सड़क और फुटपाथ पर फैले सामान को हटवाया।
निगम की टीम जैसे ही महाराणा प्रताप चौक पहुंची, सड़क किनारे दुकानों के बाहर सामान सजाकर बैठे दुकानदारों में हलचल मच गई। कई दुकानदार आनन-फानन में अपना सामान समेटने लगे। कुछ ने कार्रवाई का विरोध भी किया। हालांकि नगर निगम की टीम ने किसी की आपत्ति नहीं सुनी और पूरे अभियान को सख्ती से अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद के निर्देशों पर चलाए गए इस विशेष अभियान में महाराणा प्रताप चौक से पंचायत भवन तक सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। इस दौरान अवैध रूप से लगाए गए टेंट, साइन बोर्ड, फड़ियां, रेहड़ियां और अन्य सामान जब्त कर निगम के वाहनों में लाद लिया गया। कार्रवाई के दौरान कुछ दुकानदारों ने यह कहते हुए विरोध जताया कि उन्हें पहले पर्याप्त समय नहीं दिया गया।
विज्ञापन

इसके बाद भी टीम ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जारी रखी। सड़क तक फैले सामान के कारण यातायात प्रभावित होने और राहगीरों को होने वाली परेशानी का हवाला देते हुए अधिकारियों ने कार्रवाई को जरूरी बताया। नगर निगम की टीम में जोन-दो के मुख्य सफाई निरीक्षक विनोद बेनीवाल के मार्गदर्शन में सफाई निरीक्षक सुशील शर्मा, सफाई निरीक्षक प्रदीप दहिया, पीडब्ल्यूडी एवं बीएंडआर विभाग के कनिष्ठ अभियंता तथा होमगार्ड के जवान शामिल रहे।
टीम ने सड़क किनारे अव्यवस्थित तरीके से खड़ी रेहड़ियों और अस्थायी ढांचों को भी हटवाया। अभियान के दौरान अतिक्रमण करने वाले सात दुकानदारों के मौके पर ही चालान किए गए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सड़क और फुटपाथ सार्वजनिक उपयोग के लिए हैं और उन पर किसी भी प्रकार का स्थायी या अस्थायी कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। टीम ने कई स्थानों से ऐसा सामान भी जब्त किया जो सड़क के काफी हिस्से तक फैला हुआ था।
सफाई निरीक्षक सुशील शर्मा ने बताया कि जगाधरी रोड शहर के सबसे व्यस्त मार्गों में शामिल है। यहां दिनभर भारी संख्या में वाहनों की आवाजाही रहती है। सड़क किनारे रेहड़ियों और दुकानों के अतिक्रमण के कारण अक्सर जाम की स्थिति बन जाती है, जिससे वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी होती है।

सड़क पर रखा सामान जब्त करते निगम के कर्मचारी। प्रवक्ता

सड़क पर रखा सामान जब्त करते निगम के कर्मचारी। प्रवक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed