{"_id":"6a2938a2f7720b9d380394b0","slug":"video-youth-grappling-with-mental-distress-ingests-poisonous-substance-in-yamunanagar-dies-2026-06-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"यमुनानगर में मानसिक परेशानी से जूझ रहे युवक ने जहरीला पदार्थ निगला, हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुनानगर में मानसिक परेशानी से जूझ रहे युवक ने जहरीला पदार्थ निगला, हुई मौत
गांव गधौली माजरा निवासी 23 वर्षीय युवक ने जहरीला पदार्थ निगलकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है। युवक की मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
जानकारी के अनुसार गांव गधौली माजरा का रहने वाला शौरभ यमुनानगर स्थित एक निजी कंपनी में मजदूरी का काम करता था। बताया जा रहा है कि वह पिछले कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। मंगलवार को उसने किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। युवक की तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी।
शौरभ के पिता धनीराम भी मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। शौरभ परिवार का इकलौता बेटा था, जबकि उसकी एक छोटी बहन भी है। उसकी शादी वर्ष 2024 में हुई थी। अपने पीछे वह पत्नी और आठ माह के बेटे को छोड़ गया है।
युवक की असमय मौत से गांव में शोक की लहर है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने भी परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है। बुधवार को गांव में गमगीन माहौल के बीच उसका अंतिम संस्कार किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।