{"_id":"69b9a0f1d92186db7102fbb4","slug":"field-trainers-given-census-training-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-153000-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: फील्ड ट्रेनर्स को दिया जनगणना का प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: फील्ड ट्रेनर्स को दिया जनगणना का प्रशिक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 18 Mar 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
प्रशिक्षण के दौरान मौजूद अधिकारी व अन्य। डीआईपीआरओ
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। जनगणना की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए जिमखाना क्लब के सभागार में फील्ड ट्रेनर्स के लिए महत्वपूर्ण प्रशिक्षण कार्यक्रम के द्वितीय चरण का आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 18 मार्च तक चलेगा। कार्यक्रम का आयोजन डीसी प्रीति के मार्गदर्शन में किया जा रहा है।
नगराधीश एवं सह नोडल अधिकारी जनगणना पीयूष गुप्ता ने बताया कि इस प्रशिक्षण सत्र में जिला जनगणना समन्वय अधिकारी निधि भाटिया तथा मास्टर ट्रेनर सुखबीर सिंह व सुरेंद्र कुमार राठी द्वारा फील्ड ट्रेनर्स को जनगणना से जुड़े विभिन्न प्रशासनिक, तकनीकी और प्रबंधन से संबंधित पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी गई।
प्रशिक्षण के दौरान फील्ड ट्रेनर्स को बताया गया कि जनगणना की प्रक्रिया क्या होती है, इसकी प्रशासनिक संरचना किस प्रकार कार्य करती है तथा विभिन्न स्तर पर जिम्मेदारियों का निर्धारण कैसे किया जाता है। जिला सांख्यिकी अधिकारी राज कुमार हुड्डा ने प्रशिक्षण में यह भी अवगत कराया कि जनगणना कार्य को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए चरणबद्ध तरीके से प्रशिक्षण आयोजित किए जा रहे हैं।
सबसे पहले जनगणना प्रशिक्षण और मास्टर ट्रेनर का प्रशिक्षण पूरा किया जा चुका है। इसके बाद जिले के चार्ज अधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया है। आगामी चरण में अप्रैल माह के दौरान गणनाकार और सुपरवाइजर का प्रशिक्षण भी आयोजित किया जाएगा।
Trending Videos