{"_id":"6a7e21d3ea860656930c2f35","slug":"final-rehearsal-for-the-independence-day-celebration-held-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-161228-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: स्वतंत्रता दिवस समारोह का किया अंतिम अभ्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: स्वतंत्रता दिवस समारोह का किया अंतिम अभ्यास
Fri, 14 Aug 2026 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 14 Aug 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
मार्च पास्ट की सलामी लेतीं डीसी प्रीति। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। स्वतंत्रता दिवस समारोह भव्य एवं गरिमापूर्ण ढंग से मनाने के लिए वीरवार को अनाज मंडी में फुल ड्रेस अंतिम अभ्यास किया गया। इस दौरान डीसी प्रीति ने राष्ट्रीय ध्वजारोहरण किया और परेड की सलामी ली। उन्होंने 15 अगस्त को होने वाले समारोह की तैयारियों का जायजा लिया और अधिकारियों को निर्देश दिए। इस बार समारोह में राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ध्वजारोहण करेंगे और परेड की सलामी लेंगे। इससे यह समारोह राज्यस्तरीय हो गया है।
अभ्यास में ध्वजारोहण के बाद डीसी ने परेड का निरीक्षण किया। परेड कमांडर आईपीएस हर्षित गोयल के नेतृत्व में विभिन्न टुकड़ियों ने शानदार मार्च पास्ट किया। इसमें महिला पुलिस, महिला पुलिस अकादमी मधुबन, हरियाणा पुलिस अकादमी मधुबन की पुरुष टुकड़ी, उत्तराखंड पुलिस, जिला पुलिस पुरुष वर्ग, हरियाणा गृहरक्षी, एनसीसी की लड़के और लड़कियों की टुकड़ी, गॉड ब्लेस पब्लिक स्कूल प्रतापनगर की स्काउट टुकड़ी, प्रजातंत्र के प्रहरी, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सब्जी मंडी की गाइड टुकड़ी और राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जगाधरी की टुकड़ी शामिल रही।
अभ्यास के दौरान मास पीटी शो में पुलिस के जवानों ने चक्रासन, राष्ट्रीय ध्वज और भारत के नक्शे की आकृति में फूलों की प्रस्तुति दी। चार पिरामिड में पांच फूलों की प्रस्तुति ने भी दर्शकों का ध्यान खींचा। राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जगाधरी के विद्यार्थियों और पुलिस जवानों ने योग प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्वराज पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने मिक्स्ड डांस, जीएनजी कॉलेज की छात्राओं ने गिद्दा मरे देश का तिरंगा बड़ा सोहना, राजकीय महाविद्यालय अहड़वाला के विद्यार्थियों ने कोरियोग्राफी, संत निश्चल सिंह पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने क्लासिकल देशभक्ति नृत्य और न्यू हैप्पी पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने हरियाणवी नृत्य प्रस्तुत किया।