सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   FIR against four in case of death of a youth working at a dhaba

Yamuna Nagar News: ढाबे पर काम करने वाले युवक की मौत के मामले में चार पर प्राथमिकी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
FIR against four in case of death of a youth working at a dhaba
विज्ञापन
यमुनानगर। प्रतापनगर थाना क्षेत्र में फैजपुर स्थित पाल ढाबा के पास युवक की मौत के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। मृतक के भाई की शिकायत पर चार लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
Trending Videos

शिकायत में गांव चिम्माबांस निवासी सहमान ने बताया कि उसका भाई सोनू फैजपुर के पास पाल ढाबा पर काम करता था। 16 मार्च की रात करीब साढ़े आठ बजे उसे सूचना मिली कि सोनू ने आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचा और पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहमान का आरोप है कि सोनू पांचाल, संतकुमार, सुनील रावत और सतीश चौधरी उसके भाई के साथ लगातार अभद्र व्यवहार करते थे और गाली-गलौज कर मानसिक रूप से परेशान कर रहे थे। इसी प्रताड़ना से तंग आकर उसके भाई ने यह कदम उठाया। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया और परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed