सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   FIR against husband for harassment and second marriage

Yamuna Nagar News: उत्पीड़न और दूसरी शादी के आरोप में पति पर प्राथमिकी

संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 03 May 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
FIR against husband for harassment and second marriage
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

यमुनानगर। थाना शहर यमुनानगर पुलिस ने महिला की शिकायत पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट और बिना तलाक दूसरी शादी करने के आरोप पति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। थाना पुलिस ने एसपी के आदेश पर एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुराना हमीदा की आत्मापुरी निवासी सुमन देवी ने पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल को दी गई शिकायत में बताया कि उसकी शादी 28 फरवरी 2008 को बिहार के जिला सारण निवासी दिलीप कुमार के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष का व्यवहार उसके प्रति ठीक नहीं रहा और उसे लगातार दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला का आरोप है कि आरोपी पति शराब का आदी है और आए दिन उसके साथ मारपीट करता था। कई बार उससे मायके से लाखों रुपये लाने का दबाव बनाया गया, जिसमें एक लाख रुपये भी दिलवाए गए। इसके बावजूद प्रताड़ना बंद नहीं हुई। पीड़िता ने बताया कि उसका स्त्रीधन और नकदी भी आरोपी के कब्जे में है।
आरोप लगाया कि पति ने बिना तलाक दिए दूसरी शादी कर ली, जिसकी जानकारी उसे बाद में मिली। इसके बाद उसने थाना पुलिस को शिकायत दी। थाने में सुनवाई न होने महिला ने एसपी से गुहार लगाई। इसके बाद थाना शहर यमुनानगर पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी पति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed