{"_id":"6a7e24679f7cb9118f0f2470","slug":"firefighters-along-with-sanitation-workers-held-a-protest-march-in-the-city-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1001-161244-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: सफाई कर्मचारियों के साथ दमकल कर्मियों ने शहर में किया रोष मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: सफाई कर्मचारियों के साथ दमकल कर्मियों ने शहर में किया रोष मार्च
Fri, 14 Aug 2026 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 14 Aug 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
शहर में उल्टा झाड़ू लेकर रोष प्रदर्शन करते सफाई व दमकल कर्मचारी। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। दमकल कर्मचारियों ने वीरवार को लगातार आठवें दिन भी हड़ताल जारी रखी। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा और हरियाणा अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन के आह्वान पर कर्मचारी मुख्य दमकल केंद्र पर एकत्रित हुए और सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। इसके बाद सफाई कर्मचारियों के साथ नगर निगम कार्यालय से प्यारा चौक तक उल्टे झाडू लेकर रोष मार्च निकाला।
यूनियन के राज्य महासचिव गुलशन भारद्वाज और मुख्य संगठनकर्ता संतोष कुमार ने कहा कि सरकार ने 13 मई को कर्मचारियों की कई मांगों पर सहमति जताई थी, लेकिन अब तक इन्हें लागू करने के आदेश जारी नहीं किए गए। समझौते के अनुसार दमकल विभाग के ड्राइवरों और दमकल कर्मियों को 30 जून तक नियमित किया जाना था। इसके अलावा कर्मचारियों को 7500 रुपये वर्दी भत्ता और 5000 रुपये मासिक जोखिम भत्ता देने पर सहमति बनी थी।
फरीदाबाद अग्निकांड में रणबीर सिंह और भविचंद के आश्रितों को 50-50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता तथा परिवार के एक सदस्य को नियमित सरकारी नौकरी देने समेत ड्यूटी के दौरान शहीद होने वाले कर्मचारियों के आश्रितों के लिए भी प्रावधान की बात कही गई थी। नियमित कर्मचारियों को ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी में राहत देने सहित कुल आठ महत्वपूर्ण मांगों पर सहमति बनी थी।
विज्ञापन
गुलशन भारद्वाज ने आरोप लगाया कि सरकार की कथनी और करनी में अंतर है। बार-बार आश्वासन मिलने के बावजूद मांगें लागू नहीं होने से कर्मचारियों का विश्वास टूट रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि 15 अगस्त तक मांगों को लागू करने के लिखित आदेश जारी नहीं हुए तो आंदोलन को अनिश्चितकालीन हड़ताल में बदलने का फैसला लिया जा सकता है।
रिटायर्ड कर्मचारी संघ के जिला प्रधान ज्योति सिंह, नेता विनोद त्यागी और मीनाक्षी शर्मा ने कहा कि कर्मचारियों, मजदूरों और किसानों की एकजुटता सरकार की वादाखिलाफी का जवाब होगी। इस मौके पर रिंकू कुमार, तेजिंद्र सिंह, अमित कुमार, विरेंद्र शर्मा, गोल्डी, तरसेम, सुखबीर, राजेश कुमार, कुलदीप शर्मा, अंकित, पंकज शर्मा, विजय समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।