{"_id":"6a6e351180e0df1f29012e2b","slug":"football-and-weightlifting-trials-at-tejli-sports-complex-tomorrow-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-160554-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: तेजली खेल परिसर में फुटबाल और भारोत्तोलन के ट्रायल कल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: तेजली खेल परिसर में फुटबाल और भारोत्तोलन के ट्रायल कल
Sat, 01 Aug 2026 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sat, 01 Aug 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
तेजली खेल परिसर। आर्काइव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग की ओर से संचालित आवासीय खेल अकादमियों में प्रवेश के लिए तीन अगस्त को तेजली खेल परिसर में फुटबाल और भारोत्तोलन के खिलाड़ियों के ट्रायल लिए जाएंगे। चयनित खिलाड़ियों को अकादमी में नि:शुल्क रहने, भोजन और प्रशिक्षण की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
जिला खेल अधिकारी शिल्पा गुप्ता ने बताया कि तेजली खेल परिसर में सुबह नौ बजे से चयन प्रक्रिया शुरू होगी। इसमें 12 से 19 वर्ष आयु वर्ग के लड़कों के लिए भारोत्तोलन और फुटबाल खेलों के ट्रायल लिए जाएंगे। चयन खिलाड़ियों के खेल कौशल, शारीरिक क्षमता और प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। भारोत्तोलन खेल आवासीय अकादमी के लिए तीन खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा, जबकि दस अतिरिक्त खिलाड़ियों को भी सूची में शामिल किया जाएगा।
वहीं फुटबाल खेल आवासीय अकादमी में आठ खिलाड़ियों का चयन होगा और 10 अतिरिक्त खिलाड़ियों को मौका दिया जाएगा। चयनित खिलाड़ियों को छात्रावास में रहकर अभ्यास करने का अवसर मिलेगा। आवासीय अकादमी में खिलाड़ियों को अनुभवी प्रशिक्षकों की देखरेख में नियमित प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके साथ ही उन्हें पौष्टिक भोजन और खेल सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।
विज्ञापन
विभाग का उद्देश्य प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को बेहतर मंच उपलब्ध कराकर उनकी खेल प्रतिभा को निखारना है, ताकि वे राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में जिले का नाम रोशन कर सकें। ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को अपने साथ आवश्यक दस्तावेज लेकर पहुंचना होगा।
इनमें आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, कक्षा प्रमाण पत्र, परिवार पहचान पत्र (पीपीपी), स्थायी निवास प्रमाण पत्र की मूल प्रति और फोटोकॉपी शामिल हैं। इसके अलावा खिलाड़ियों को दो पासपोर्ट आकार के फोटो, अपने शिक्षण संस्थान से जारी बोनाफाइड प्रमाण पत्र की प्रति और खेल किट भी साथ लानी होगी। पूर्व जिला खेल अधिकारी परमिंद्र सिंह का कहना है कि भारोत्तोलन व फुटबाल की आवासी खेल अकादमी शुरू होने से खिलाड़ियों को काफी फायदा होगा। काफी समय से इसकी जरूरत खिलाड़ियों द्वारा महसूस की जा रही थी। इससे खिलाड़ी खेलों पर अपना ध्यान ज्यादा केंद्रित कर पाएंगे।
अधिक जानकारी के लिए प्रशिक्षकों से करें संपर्क
जिला खेल अधिकारी ने बताया कि दस्तावेजों के सत्यापन के बाद ही खिलाड़ियों को ट्रायल में शामिल होने की अनुमति दी जाएगी। उन्होंने खिलाड़ियों से अपील की है कि वे निर्धारित समय पर तेजली खेल परिसर पहुंचकर इस अवसर का लाभ उठाएं। उन्होंने बताया कि ट्रायल और अकादमी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए खिलाड़ी भारोत्तोलन प्रशिक्षक के मोबाइल नंबर 9896056630 और फुटबाल प्रशिक्षक के मोबाइल नंबर 9896104376 पर संपर्क कर सकते हैं। विभाग ने जिले के अधिक से अधिक प्रतिभावान खिलाड़ियों से ट्रायल में भाग लेने का आह्वान किया है।