फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Fourth online phase of ITI admissions cancelled; direct admissions to be conducted now

Yamuna Nagar News: आईटीआई का चौथा ऑनलाइन चरण रद्द, अब सीधे किए जाएंगे दाखिले

Fri, 14 Aug 2026 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 14 Aug 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Fourth online phase of ITI admissions cancelled; direct admissions to be conducted now
नोडल आईटीआई यमुनानगर। संवाद
अभय सिंह
विज्ञापन

जगाधरी। आईटीआई में दाखिला प्रक्रिया के लिए 14 अगस्त को शुरू होने वाला चौथा ऑनलाइन चरण अब नहीं चलाया जाएगा। हरियाणा कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग ने चौथे चरण की ऑनलाइन प्रक्रिया रद्द कर दी है। इसके बाद अब ओपन काउंसलिंग के तहत विद्यार्थियों को दाखिले दिए जाएंगे।
ओपन काउंसलिंग प्रक्रिया 14 अगस्त से शुरू की होगी और विद्यार्थी इसके लिए आवेदन कर सकेंगे। इसके बाद 17 अगस्त से दाखिले होंगे। ऐसा विभाग की ओर से शीघ्र कक्षाएं शुरू करने के लिए किया गया है। चूंकि प्रक्रिया में देरी हो रही है और जब तक ऑनलाइन काउंसलिंग चलेगी कक्षाएं नहीं लगाई जा सकती हैं। ऐसे में विभाग ने चौथा ऑनलाइन चरण रद्द कर सीधे ओपन काउंसलिंग से सीटें भरने की योजना बनाई है।
विज्ञापन

हरियाणा कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग की ओर से नया शेड्यूल जारी कर दिया गया है। पूर्व निर्धारित शेड्यूल के अनुसार 14 अगस्त से चौथे चरण की ऑनलाइन दाखिला प्रक्रिया शुरू होनी थी और 18 अगस्त को चौथी वरीयता सूची जारी की जानी थी। परंतु विभाग ने इसमें बदलाव करते हुए ऑनलाइन प्रक्रिया पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब विद्यार्थियों को ओपन काउंसलिंग में शामिल होने के लिए आईटीआई में पंजीकरण करवाना होगा। मौके पर आवेदन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद पात्र विद्यार्थियों को रिक्त सीटों पर दाखिला दिया जाएगा। ओपन काउंसलिंग के तहत विद्यार्थियों का मौके पर ही पंजीकरण किया जाएगा।
ओपन काउंसलिंग के लिए 14 अगस्त से पंजीकरण शुरू होंगे। 15 अगस्त को अवकाश के बावजूद दाखिला समिति के कुछ सदस्यों की ड्यूटी लगाई जाएगी, ताकि विद्यार्थियों के आवेदन करवाए जा सकें। 16 अगस्त को साप्ताहिक अवकाश रहेगा।
इसके बाद 17 अगस्त को दोपहर 12 बजे तक विद्यार्थियों को अपना मेरिट कार्ड जमा करवाना होगा। दोपहर दो बजे वरीयता सूची तैयार की जाएगी और विद्यार्थियों को सीट आवंटित की जाएगी। पोर्टल पर उपलब्ध सभी रिक्त सीटों को प्रदर्शित किया जाएगा और मौके पर ही विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जाएगा। संवाद
नोडल आईटीआई की 40 प्रतिशत सीटें खाली
जिले की नोडल आईटीआई की तीन चरणों की प्रक्रिया के बाद 40 प्रतिशत सीटें खाली हैं। नोडल संस्थान में कुल 1,348 सीटें हैं। परंतु तीसरे चरण में पोर्टल पर 1,304 दर्शाई गई थीं और 44 सीटें मैपिंग के कारण प्रक्रिया में शामिल नहीं की गई हैं। वहीं, नोडल आईटीआई में कुल 798 सीटों पर दाखिले हुए हैं और 550 सीटें खाली हैं। ओपन काउंसलिंग में सभी सीटें भरने में काफी दिक्कत हो गई। चूंकि पहले आओ और पहले पाओ के तर्ज पर कई विद्यार्थी वरीयता सूची से बाहर हो सकते हैं।

विभाग की ओर से नोडल आईटीआई का चौथा ऑनलाइन चरण रद्द कर दिया गया है। अब 14 को ओपन काउंसलिंग के लिए पंजीकरण होंगे और 17 अगस्त से सीधी प्रक्रिया से दाखिले दिए जाएंगे। - भूपेंद्र सिंह सांगवान, प्राचार्य नोडल आईटीआई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed