सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Fraud

Yamuna Nagar News: महिला का डेबिट कार्ड बदलकर खाते से निकाले 16,900 रुपये

संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 28 Mar 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
Fraud
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

यमुनानगर। शहर में एटीएम बूथ पर मदद के बहाने एक अज्ञात युवक ने महिला को झांसे में लेकर उसका डेबिट कार्ड बदल खाते से 16,900 रुपये निकाल लिए। पीड़िता को इसका पता अगले दिन बैंक में पासबुक एंट्री करवाने के दौरान चला। थाना शहर यमुनानगर पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मूलरूप से उत्तर प्रदेश के जिला देवरिया के गांव नरायणपुर निवासी प्रेमलता ने बताया कि वह वर्तमान में यमुनानगर की दशमेश कॉलोनी में किराए पर रहती है। वह मंगलवार की शाम करीब छह बजे अपनी बेटी गरिमा के साथ खालसा कॉलेज के नजदीक स्थित यूनियन बैंक के एटीएम बूथ पर पैसे निकालने गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने अपना डेबिट कार्ड मशीन में डालकर पैसे निकालने की कोशिश की। लेकिन नकदी नहीं निकली। इसी दौरान एक अज्ञात युवक एटीएम बूथ में आया और मदद करने की बात कहकर उन्हें दोबारा प्रक्रिया करने के लिए कहा। युवक के कहने पर फिर से कार्ड मशीन में डाला। इस दौरान युवक ने मशीन से कार्ड निकालकर उसे वापस देते हुए गुप्त कोड डालने के लिए कहा।
महिला ने कोड भी डाल दिया, लेकिन फिर भी पैसे नहीं निकले। इसी दौरान युवक ने चालाकी दिखाते हुए उनका कार्ड अपने पास रख लिया और उसकी जगह दूसरा कार्ड पकड़ा दिया। उस समय इस बात का संदेह नहीं हुआ और वह घर लौट गई। अगले दिन वह बैंक में पासबुक पर एंट्री कराने पहुंची।
इस दौरान उन्हें पता चला कि उनके खाते से उसी दिन दो बार में16,900 रुपये निकाले जा चुके हैं। इसके बाद उन्हें ठगी का अहसास हुआ। जांच अधिकारी किरण चंद ने बताया कि मामले में अज्ञात युवक के खिलाफ धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना की जा रही है। जल्द ही आरोपी का पता लगाकर उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed