{"_id":"69c98445a7158304c10d37a0","slug":"fraud-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-153549-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: क्रिप्टो करंसी में निवेश के नाम ठगी करने वालों पर एक और प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: क्रिप्टो करंसी में निवेश के नाम ठगी करने वालों पर एक और प्राथमिकी
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Mon, 30 Mar 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। क्रिप्टो करंसी में निवेश के नाम ठगी करने का एक और मामला सामने आया है। इसमें भी ढाई करोड़ की ठगी करने वालों को आरोपी बनाया गया है। दूसरे मामले में शहर की सरोजनी कॉलोनी लक्ष्मी नगर निवासी संदीप कुमार ने 13.68 लाख की ठगी करने का आरोप लगाया है।
थाना शहर यमुनानगर की पुलिस ने आरोपी कालिंदी कॉलोनी निवासी रमेश दत्ता, मधु दत्ता, पंचकूला के ओरियन गांव निवासी अमित खेड़ा, गधौली कॉलोनी निवासी हेमंत भटनागर, हरनेक सिंह, पिंजौर निवासी विनय गुप्ता और न्यूजीलैंड में रह रहे प्रियांशु दत्ता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में संदीप कुमार ने बताया कि जनवरी 2025 में उसकी मुलाकात रमेश दत्त से हुई थी। आरोपी ने खुद को क्रिप्टो करंसी निवेश से जुड़ी कंपनी का संचालक बताते हुए दावा किया कि उनकी कंपनी का विदेशों में भी कार्यालय है और निवेश पर अच्छा मुनाफा मिलता है। आरोपी की बातों में आकर संदीप ने निवेश करने की सहमति दे दी।
इसके बाद रमेश दत्ता ने उसकी मुलाकात मधु दत्ता, अमित खेड़ा, हेमंत भटनागर, हरनेक सिंह, विनय गुप्ता और प्रियांशु दत्त से करवाई। शिकायतकर्ता के अनुसार, आरोपियों ने सुनियोजित तरीके से उसे भरोसे में लेकर अलग-अलग किश्तों में कुल 13.68 लाख रुपये निवेश करवा लिए। शुरुआत में आरोपियों ने विश्वास जीतने के लिए कुछ मुनाफा भी भेजा।
बाद में भुगतान बंद कर दिया। जब उसने इस बारे में बात की तो आरोपियों ने टालमटोल शुरू कर दी। संदीप का आरोप है कि जब उसने अपने पैसे वापस मांगे तो आरोपियों ने न केवल पैसे देने से इन्कार कर दिया, बल्कि उसे जान से मारने की धमकी भी दी। इससे परेशान होकर उसने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।
इससे पहले भी इसी गिरोह पर करीब ढाई करोड़ रुपये की ठगी करने का आरोप लग चुका है। आरोपियों ने बस्टोरियम और बीएफएक्स प्रो जैसे नामों से नेटवर्क चलाकर लोगों को निवेश के लिए प्रेरित किया था। शुरुआत में मुनाफा देकर विश्वास जीता गया और बाद में सॉफ्टवेयर में बदलाव कर निकासी रोक दी गई।
नए मामले में भी आरोपियों की ओर से वही तरीका अपनाया गया। पहले निवेश पर अधिक रिटर्न का लालच दिया गया, फिर रकम को लॉक करने के लिए कहा गया और बाद में न तो पैसा वापस किया गया और न ही मुनाफा दिया गया।
दोनों मामलों को जोड़कर हो रही जांच : एसएचओ
थाना शहर यमुनानगर के एसएचओ नरेंद्र सिंह का कहना है दोनों मामलों की कड़ियों को जोड़कर जांच की जा रही है। आशंका है कि यह एक बड़ा संगठित नेटवर्क है, जिसने अलग-अलग लोगों को इसी तरह निशाना बनाया। जांच के दौरान और भी पीड़ित सामने आ सकते हैं। लोगों से अपील की गई है कि किसी भी तरह के लालच में आकर निवेश करने से पहले पूरी पड़ताल जरूर करें।
Trending Videos