फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Fraud

Yamuna Nagar News: विदेश में नौकरी का झांसा देकर 8.95 लाख की ठगी

Mon, 13 Jul 2026 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 13 Jul 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Fraud
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर एक युवक ने उसके परिवार से 8.95 लाख रुपये की ठगी करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर दो आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं और इमिग्रेशन एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
ग्रीन विहार कॉलोनी निवासी इकराम अली ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी मुलाकात करनाल के कछवा निवासी नवीन से हुई थी। नवीन ने मोहाली स्थित एक इमिग्रेशन कंपनी के डायरेक्टर करन से मिलवाया और बेटे इमरान को वर्क परमिट पर विदेश भेजने का भरोसा दिलाया। आरोपियों ने 10 लाख रुपये खर्च आने की बात कही। आरोप है कि भरोसा दिलाने के बाद 4.50 लाख रुपये चेक के माध्यम से लिए गए और एक लिखित एग्रीमेंट भी किया गया।
विज्ञापन

बाद में दिल्ली बुलाकर दो लाख रुपये नकद और लिए गए। इसके बाद वियतनाम पहुंचने पर 2.45 लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कराए गए। इस तरह कुल 8.95 लाख रुपये आरोपियों ने ले लिए। शिकायतकर्ता का आरोप है कि बेटे को वियतनाम पहुंचने पर कोई एजेंट लेने नहीं आया और न ही नौकरी दिलाई गई। रहने-खाने का पूरा खर्च भी युवक को खुद उठाना पड़ा। बाद में उसे भारत वापस लौटना पड़ा। आरोपियों ने वादा किए गए डॉलर भी नहीं दिए और छोटे बेटे का पासपोर्ट भी अपने पास रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब रुपये वापस मांगे तो आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। जांच के दौरान शिकायतकर्ता को पता चला कि जिस पते पर कंपनी का कार्यालय बताया गया था, वहां उसका कोई कार्यालय संचालित नहीं हो रहा था तथा कंपनी का स्टेटस भी संदिग्ध मिला। पुलिस के अनुसार शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरु कर दी गई है, साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई शुरु कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed