{"_id":"69f6427c6f761004c40ad322","slug":"girls-from-bhopal-shine-at-national-shooting-championships-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-155406-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: राष्ट्रीय शूटिंग में छाईं भोपाल की लड़कियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: राष्ट्रीय शूटिंग में छाईं भोपाल की लड़कियां
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sat, 02 May 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
ट्रॉफी जीतने के बाद खुशी मनातीं भोपाल की टीम। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। दिल्ली पब्लिक स्कूल में चल रही दो दिवसीय इंटर डीपीएस राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता का समापन शनिवार को हो गया। इस प्रतियोगिता में देशभर के 52 दिल्ली पब्लिक स्कूल के 326 प्रतिभागियों ने अपनी निशानेबाजी कौशल का प्रदर्शन किया। इस दौरान डीपीएस भोपाल की लड़कियों का दबदबा रहा।
समापन पर एसपी कमलदीप गोयल मुख्यातिथि रहे। वहीं सरकार के एचईआरसी सदस्य मुकेश गर्ग विशिष्ट अतिथि रहे।दस मीटर पिस्टल व राइफल की एकल व टीम इंवेंट में भोपाल ने स्वर्ण पदक जीते। वहीं, मेजबान डीपीएस यमुनानगर को कुल दो कांस्य पदक ही मिल पाए।
दूसरे दिन कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय बैंड की धुन से हुआ। विद्यार्थियों ने आर्केस्ट्रा व भांगड़ा से वातावरण देशभक्ति की भावना से भर दिया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने अपनी एकाग्रता, आत्मविश्वास व खेल कौशल का प्रदर्शन किया। समापन समारोह में टूर्नामेंट की विभिन्न श्रेणियां के विजेताओं को ट्रॉफी, पदक और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस दौरान एसपी कमल दीप गोयल ने कहा कि खेल केवल हार-जीत का माध्यम नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण, अनुशासन एवं आत्मविश्वास का आधार है। उन्होंने विद्यार्थियों को खेलों में निरंतर भाग लेने एवं राष्ट्र का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। वहीं, विशिष्ट अतिथि मुकेश गर्ग ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा व राष्ट्रीय एकता की भावना को सुदृढ़ करती हैं। चेयरमैन रामनिवास गर्ग व पूर्णिमा वाधवा ने विजेताओं को बधाई दी। प्रतियोगिता शूटिंग कोच ललित पहल के नेतृत्व में हुई।
इस प्रकार रहे परिणाम
10 मीटर एयर पिस्टल लड़कियां (व्यक्तिगत) में भोपाल की यशान्वी तोमर ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। डीपीएस देहरादून की यशस्विनी चौधरी ने रजत पदक और डीपीएस द्वारका की अराध्या कौसिला ने कांस्य पदक जीतकर नाम रोशन किया। वहीं, 10 मीटर एयर पिस्टल लड़कों (व्यक्तिगत) में डीपीएस रुद्रपुर के धैर्य डांगी ने पहला स्थान पाया और स्वर्ण पदक जीता। वहीं, डीपीएस रुद्रपुर के सिमरजीत सिंह ने रजत पदक जीता। वहीं, डीपीएस यमुनानगर के दिलबर ने कांस्य पदक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।
10 मीटर एयर राइफल लड़कियां (व्यक्तिगत) में डीपीएस भोपाल की न्याशा केसेरा ने स्वर्ण पदक प्राप्त कर नाम रोशन किया। इसी तरह डीपीएस नाचाराम हैदराबाद की टिशा सिद्धामथम ने रजत पदक जीता। वहीं, डीपीएस गोमती नगर लखनऊ की अंशिका ने कांस्य पदक प्राप्त कर तृतीय स्थान पाया।
इसके अलावा 10 मीटर एयर राइफल लड़कों के व्यक्तिगत वर्ग में डीपीएस आरके पुरम के रितविक रुद्र ने पहला स्थान लेकर स्वर्ण पदक जीता। वहीं, डीपीएस राउ इंदौर के गौरव पतिदर ने रजत पदक प्राप्त किया। तीसरे स्थान पर डीपीएस रानीपुर हरिद्वार के अभिदेव चौहान ने कांस्य पदक जीता।
10 मीटर एयर पिस्टल लड़कियां टीम में डीपीएस भोपाल ने स्वर्ण पदक जीता। डीपीएस राउ इंदौर को रजत पदक, डीपीएस देहरादून को कांस्य पदक मिला। वहीं, 10 मीटर एयर पिस्टल लड़का टीम में डीपीएस रुद्रपुर ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। डीपीएस चंडीगढ़ ने रजत पदक और डीपीएस यमुनानगर को कांस्य मिला।
10 मीटर एयर राइफल लड़कियां टीम में डीपीएस भोपाल ने स्वर्ण पदक जीता। डीपीएस राउ इंदौर ने रजत पदक प्राप्त किया। डीपीएस ग्रेटर नोएडा को कांस्य पदक मिला। वहीं, 10 मीटर एयर राइफल लड़का टीम में डीपीएस राउ इंदौर ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। डीपीएस रानीपुर हरिद्वार ने रजत पदक और डीपीएस अबोहर ने कांस्य पदक अपने नाम किया।
विशेष सम्मान में डीपीएस सुशांत लोक गुरुग्राम की इतिशा गुप्ता को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी छात्रा का अवार्ड दिया गया। वहीं, डीपीएस राउ इंदौर के अर्शराज सिंह को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी छात्र के खिताब से सम्मानित किया गया।
Trending Videos