{"_id":"69c4516b30a90418aa045bef","slug":"goods-worth-rs-45-lakh-stolen-from-two-places-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-153374-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: दो जगह से 4.5 लाख रुपये का सामान चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: दो जगह से 4.5 लाख रुपये का सामान चोरी
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Thu, 26 Mar 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। शहर में मंगलवार देर रात चोरों ने दो अलग-अलग स्थानों से करीब 4.5 लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया। पहले मामले में चोरों ने जहां दुकान का शटर काटकर चोरी की, वहीं दूसरे मामले में निर्माणाधीन मकान में रखे सामान को निशाना बनाया गया। पुलिस ने दोनों मामलों में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पहले मामले में आनंद मार्केट क्षेत्र की राणा लेन निवासी मोहम्मद जांहगीर ने थाना शहर यमुनानगर में दी शिकायत में बताया कि उनकी नवाब माल नाम से चूड़ी की दुकान है, जो आनंद मार्केट के पीछे स्थित है। देर रात करीब 2 से 2:30 बजे के बीच अज्ञात चोरों ने दुकान का शटर काटकर अंदर प्रवेश किया और चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित के अनुसार चोर दुकान से चार एसी, करीब 150 एमसीबी, छह छत के पंखे, चार सीसीटीवी कैमरे, लगभग 400 स्विच, कंसील्ड लाइट, पासबुक, चेकबुक और चेंजओवर की तारें चोरी कर ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार को सौंप दी है।
दूसरा मामला तिलक नगर निवासी पवन कुमार शर्मा से जुड़ा है। उन्होंने पुलिस चौकी रामपुरा में शिकायत दी कि वह आनंद विहार क्षेत्र में, पांचाल वुड वर्क्स और गाबा अस्पताल के पीछे अपना मकान बनवा रहे हैं। 24 मार्च को जब वह साइट पर पहुंचे तो देखा कि वहां से बिजली की तारें और एसी की एल्युमिनियम व कॉपर फिटिंग पाइप चोरी हो चुकी थीं। सीसीटीवी फुटेज की जांच में सामने आया कि रात करीब 3 बजे दो अज्ञात युवक बाइक पर आए और मकान में घुसकर चोरी कर फरार हो गए। इस मामले में भी थाना शहर यमुनानगर में केस दर्ज कर जांच एएसआई किरण चंद को सौंपी गई है। संवाद
Trending Videos