सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Hockey players showcased their skills

Yamuna Nagar News: हॉकी खिलाड़ियों ने दिखाई खेल तकनीक

संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 03 May 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Hockey players showcased their skills
खिलाड़ियों का परिचय लेते मुख्याति​थि व अन्य। संस्थान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos


जगाधरी। सरस्वती विद्या मंदिर में जिलास्तरीय हॉकी प्रतियोगिता करवाई जा रही है। प्रतियोगिता में जिले की कुल 40 टीमें भाग ले रही हैं। इसमें लड़कें, लड़कियों दोनों की टीमें शामिल है। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने उत्साह से भाग लिया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्यातिथि मुकेश गर्ग ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय लेकर उनका हौसला बढ़ाया। इस दौरान मुख्यातिथि गर्ग ने कहा कि खेलों को खेल भावना से खेलना चाहिए। खेल से न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक विकास भी होता है। उन्होंने यह भी कहा कि आज नशा युवाओं को खोखला कर रहा है, ऐसे में खेल गतिविधियां युवाओं को नशे से दूर रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान जीत के लिए खिलाड़ियों में कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। मैदान में सभी ने अपनी खेल तकनीक और दमखम का प्रदर्शन किया। प्राचार्य सुमित जिंदल ने बताया कि प्रतियोगिता का अंतिम मुकाबला देर रात तक होने के कारण इसके परिणाम रविवार को जारी किए जाएंगे। इस दौरान राम गुप्ता, सेवानिवृत्त हॉकी कोच विनोद साहनी, प्रदीप, वैभव आहूजा, अभिमन्यु, सिद्धार्थ, सरस्वती विद्या मंदिर कोच राजेंद्र, सुनील, संजय सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed