सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Imparted lessons on ideological strengthening to the workers

Yamuna Nagar News: कार्यकर्ताओं को दी वैचारिक मजबूती की सीख

संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 30 Mar 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Imparted lessons on ideological strengthening to the workers
संबो​धित करते जम्मू कश्मीर के विधायक देवेंद्र मन्याल। प्रवक्ता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

यमुनानगर। भाजपा के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत यमुनानगर विधानसभा के यमुना और बूड़िया मंडल में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से सशक्त बनाने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में जम्मू-कश्मीर के रामगढ़ से विधायक एवं प्रशिक्षण अभियान के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र मन्याल और यमुनानगर विधायक घनश्यामदास अरोड़ा ने कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन दिया।
जिलाध्यक्ष राजेश सपरा ने कहा कि इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा से जोड़ते हुए उन्हें अनुशासित, कुशल और जागरूक बनाना है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में नायब सैनी सरकार बिना भेदभाव के हर क्षेत्र में समान विकास सुनिश्चित कर रही है और हरियाणा को विकसित राज्य बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

देवेंद्र मन्याल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन की असली ताकत उसके कार्यकर्ता होते हैं। प्रशिक्षण के माध्यम से कार्यकर्ताओं को भाजपा की वैचारिक कार्यशैली, इतिहास और नीतियों की जानकारी दी जा रही है, ताकि वे जमीनी स्तर पर पार्टी को मजबूत कर सकें। उन्होंने कहा कि भाजपा के लिए राष्ट्रहित सर्वोपरि है और कार्यकर्ताओं की भूमिका इसमें सबसे अहम है।
विधायक अरोड़ा ने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम कार्यकर्ताओं में निपुणता, कार्यकुशलता और आत्मविश्वास बढ़ाते हैं। इससे वे सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से आमजन तक पहुंचा सकते हैं। जिला महामंत्री प्रवीण खदरी ने प्रशिक्षण को कार्यकर्ता और समाज के बीच मजबूत सेतु बताया। इस दौरान पूर्व मेयर मदन चौहान, पूर्व चेयरमैन रामनिवास गर्ग, पूर्व चेयरपर्सन रोजी मलिक आनंद सहित कई भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed