{"_id":"69f64f4cbdc5fc48fe08ba2b","slug":"inform-parents-about-the-benefits-of-the-hpv-vaccine-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-155374-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: अभिभावकों को बताए एचपीवी वैक्सीन के फायदे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: अभिभावकों को बताए एचपीवी वैक्सीन के फायदे
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 03 May 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
व्यासपुर में एचपीवी टीकाकरण के बारे में लोगों को जागरूक करते पंचायत प्रतिनिधि। स्वयं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
व्यासपुर। बेटियों के स्वास्थ्य और सुरक्षित भविष्य को ध्यान में रखते हुए चलाए जा रहे ह्यूमन पैपिलोमावायरस (एचपीवी) वैक्सीनेशन अभियान के तहत गांव में घर-घर जाकर अभिभावकों को जागरूक किया जा रहा है। इस दौरान अभिभावकों को एचपीवी वैक्सीन के फायदे बताए जा रहे हैंऍ।
केंद्र एवं हरियाणा सरकार के स्वास्थ्य विभाग के निर्देशानुसार 14 से 15 वर्ष की आयु की बालिकाओं को यह वैक्सीन लगाई जा रही है, जो गर्भाशय ग्रीवा (सर्विक्स) कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाव में प्रभावी मानी जाती है। शनिवार को ग्राम पंचायत व्यासपुर की सरपंच कीर्ति खुराना के मार्गदर्शन में गठित टीम ने डेहा बस्ती व अन्य कॉलोनियों में बालिकाओं के के माता-पिता को टीकाकरण के प्रति जागरूक किया।
इस टीम में समाजसेवी पंकुश खुराना, आशा वर्कर रेखा, परमजीत, पंच डॉ. सुभाष और संदीप कुमार शामिल रहे। सरपंच प्रतिनिधि खुराना ने बताया कि जानकारी के अभाव और अफवाहों के कारण कई लोग इस महत्वपूर्ण वैक्सीन से दूरी बना लेते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए ग्राम पंचायत द्वारा लोगों को जागरूक करने का अभियान चलाया जा रहा है, ताकि कोई भी बेटी इस सुरक्षा कवच से वंचित न रहे।
उन्होंने बताया कि यह वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है और देश-विदेश के विशेषज्ञों द्वारा प्रमाणित है। व्यासपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में अनुभवी डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों की निगरानी में यह टीकाकरण किया जा रहा है। खुराना ने कहा कि बाजार में इस वैक्सीन की कीमत काफी अधिक होती है, लेकिन सरकार द्वारा इसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर नि:शुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है।
उन्होंने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि 14 से 15 वर्ष की आयु की बेटियों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाकर यह टीका अवश्य लगवाएं। उन्होंने कहा कि जागरूकता ही सबसे बड़ी सुरक्षा है और यह छोटा सा कदम बेटियों को भविष्य में बड़ी बीमारी से बचाने में सहायक साबित होगा।
Trending Videos