सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Intruders Enter Dhaba and Beat Up Operator

Yamuna Nagar News: ढाबे में घुसकर संचालक को पीटा

संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 30 Mar 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
Intruders Enter Dhaba and Beat Up Operator
विज्ञापन
यमुनानगर। पाबनी रोड स्थित गुलाब नगर में सात से आठ लोगों ने ढाबे में घुसकर संचालक की पिटाई कर दी। आरोपियों ने ढाबे में जमकर तोड़फोड़ की। शहर जगाधरी थाना पुलिस ने आरोपी कबीर, आशिक व इमरान को नामजद करते हुए सात-आठ अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। गांव खानपुर माजरा निवासी जय सिंह ने शिकायत में बताया कि वह 27 मार्च की रात पौने 11 बजे ढाबे पर था। इस दौरान कबीर आशिक व इमरान अपने साथियों के साथ ढाबे में घुस गए और उसकी पिटाई कर सामान तोड़ दिया। इसके बाद धमकी देकर भाग गए। जांच अधिकारी एसआई राजेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed