{"_id":"69ea7b239b8ca736d906a788","slug":"laborer-dies-after-being-beaten-by-contractor-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-154895-2026-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: ठेकेदार की पिटाई से मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: ठेकेदार की पिटाई से मजदूर की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 24 Apr 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
गांव रायपुर में फैक्टरी के बाहर एकत्रित मृतक सतीश के परिजन व पुलिस। संवाद
- फोटो : प्रदर्शन के चलते लगे जाम के दौरान जाने देने की गुहार लगाती महिला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। शादीपुर स्थित कृष्णा प्लाईवुड फैक्टरी में काम करने वाले 30 वर्षीय मजदूर सतीश कुमार की ठेकेदार की पिटाई के बाद वीरवार को पीजीआई में उपचार के दौरान मौत हो गई। मजदूर की मौत से गुस्साए परिजन महिलाओं के साथ फैक्टरी के बाहर धरने पर बैठ गए और परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग करने लगे। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी ठेकेदार को गिरफ्तार कर लिया है।
सतीश के परिवार में पत्नी और तीन साल का बेटा है। उसकी मौत के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। आर्थिक रूप से कमजोर परिजन अब फैक्टरी प्रबंधन से मुआवजे की मांग कर रहे थे। आक्रोशित परिजन वीरवार को महिलाओं के साथ फैक्टरी के बाहर धरने पर बैठ गए और कहा कि जब तक उन्हें न्याय और आर्थिक सहायता नहीं मिलेगी, वे प्रदर्शन जारी रखेंगे।
हालांकि ठेकेदार की गिरफ्तारी के बाद वह धरने से उठ गए। जारायपुर निवासी सतीश कुमार फैक्टरी में पीलिंग मशीन पर मजदूरी करता था। परिजनों के अनुसार रविवार को वह अपनी बकाया मजदूरी लेने के लिए ठेकेदार के पास गया था। इसी दौरान दोनों के बीच कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते विवाद में बदल गई। आरोप है कि ठेकेदार ने सतीश की बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
मृतक के रिश्तेदार गुलाबगढ़ निवासी राहुल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि ठेकेदार मोहित उत्तर प्रदेश के शामली जिले के ऊंचा गांव का रहने वाला है। उसने सतीश को खुद फोन कर पैसे लेने के लिए बुलाया था। जब सतीश वहां पहुंचा तो किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि मोहित ने डंडों से उसकी पिटाई कर दी।
परिजनों के अनुसार घटना की सूचना मिलते ही वे फैक्टरी पहुंचे और घायल सतीश को अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने के चलते डॉक्टरों ने उसे पीजीआई रेफर कर दिया, जहां वीरवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सतीश करीब 45 हजार रुपये मजदूरी लेने के लिए गया था। इसी दौरान दोनों ने शराब भी पी थी और बहस के दौरान ठेकेदार ने उसके सिर पर बोतल मारने के बाद पिटाई कर दी। घटना के बाद आरोपी ने ही परिजनों को फोन कर सतीश के घायल होने की सूचना दी थी।
परिजनों की शिकायत पर आरोपी ठेकेदार मोहित के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई जारी है। - कमलजीत सिंह, प्रभारी, थाना सदर यमुनानगर।
Trending Videos

गांव रायपुर में फैक्टरी के बाहर एकत्रित मृतक सतीश के परिजन व पुलिस। संवाद- फोटो : प्रदर्शन के चलते लगे जाम के दौरान जाने देने की गुहार लगाती महिला।

कमेंट
कमेंट X