{"_id":"69ea78200a38e0401608bd03","slug":"mp-attacks-government-over-poor-condition-of-mandis-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1001-154881-2026-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: मंडियों की बदहाल व्यवस्था पर सांसद ने सरकार को घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: मंडियों की बदहाल व्यवस्था पर सांसद ने सरकार को घेरा
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 24 Apr 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
जगाधरी अनाज मंडी का दौरा करने पहुंचे अंबाला सांसद वरुण मुलाना व अन्य। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। अनाज मंडियों में अव्यवस्था को लेकर वीरवार को अंबाला लोकसभा से सांसद वरुण चौधरी ने जगाधरी और छछरौली अनाज मंडी का दौरा कर किसानों की समस्याओं पर भाजपा सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि किसान अपनी फसल बेचने के लिए कई-कई दिनों तक मंडियों में भटकने को मजबूर हैं, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है।
दौरे के दौरान सांसद ने किसानों से सीधी बातचीत कर उनकी परेशानियों को जाना। उन्होंने आरोप लगाया कि मंडियों में लागू गेट पास, ऑनलाइन पोर्टल और बायोमेट्रिक जैसी व्यवस्थाएं पूरी तरह फेल साबित हो रही हैं। किसानों को अपनी फसल बेचने के लिए दो से तीन दिन तक इंतजार करना पड़ रहा है।
पहले बिना पोर्टल के भी खरीद प्रक्रिया सुचारू रूप से चलती थी, लेकिन अब अनावश्यक नियमों के कारण समस्याएं बढ़ गई हैं। उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जहां कोई समस्या नहीं थी तो वहां भी नई व्यवस्थाओं के नाम पर दिक्कतें पैदा की जा रही हैं। उनके मुताबिक, खरीद, उठान और भुगतान की प्रक्रिया समय पर न होने से किसानों को भारी परेशानी हो रही है। महिला आरक्षण के मुद्दे पर भी सांसद ने केंद्र सरकार को घेरा।
उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण बिल कांग्रेस की पहल थी, लेकिन मौजूदा सरकार ने इसमें जनगणना और परिसीमन जैसी अनावश्यक शर्तें जोड़ दी हैं। इन शर्तों को हटाकर तुरंत महिला आरक्षण लागू किया जाना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने नगर निगम चुनावों को लेकर भी दावा किया कि कांग्रेस पूरी मजबूती के साथ मैदान में उतरेगी और सभी सीटों पर जीत हासिल करेगी।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X