सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   With the mercury at 41 degrees, heatwave conditions are expected for five days

Yamuna Nagar News: पारा 41 डिग्री पर, पांच दिन लू चलने के आसार

संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 24 Apr 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
With the mercury at 41 degrees, heatwave conditions are expected for five days
सुबह दस बजे महाराणा प्रताप चौक से गुजरते इक्क-दुक्का लोग। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

जगाधरी। हर दिन गर्मी बढ़ती जा रही है। अप्रैल में वीरवार को 11 वर्ष बाद सबसे ज्यादा तापमान दर्ज किया। इस दौरान अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार पांच दिन लू चलने की संभावना है। विभाग के अनुसार इस दौरान तापमान 40 से 42 डिग्री के बीच रहेगा और लू चलेगी।
वीरवार को अधिकतम तापमान 41.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके साथ 16 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चली, जो सुबह 11 बजे के बाद लू में बदल गई। सुबह ही तेज धूप ने अपने इरादे स्पष्ट कर दिए थे। सुबह 10 बजे अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोजाना 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल रही उत्तरी-पश्चिमी हवा धूप के साथ मिलकर लोगों की परेशानी बढ़ा रही है। इस कारण दोपहर में लोगों का घर से बाहर निकलना मुहाल हो गया है। गर्मी का असर कारोबार पर देखने को मिल रहा है। सुबह 11 बजे के बाद ही बाजारों में लोगों की उपस्थिति कम होने लगी है।
दोपहर 12 बजे के बाद बाजार सुनसान नजर आ रहे हैं। शाम पांच बजे तक बाजार खाली रहते हैं। ग्राहक न होने से दुकानदार भी खाली बैठे रहते हैं। शाम को लोगों के बाहर निकलने से बाजारों में रौनक दिखाई देती है। यही नहीं गर्मी होने के कारण अब देर शाम तक बाजारों में रौनक रहने लगी है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार इस सप्ताह अधिकतम तापमान 41 से 42 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है।
सुबह की धूप में तपन रहेगी और दोपहर में आग बरसेगी। वहीं। डॉ. सचिन शर्मा ने बताया कि चिलचिलाती धूप और गर्म हवा से बचने के लिए बाहर निकलते समय सिर ढककर रखें, पर्याप्त पानी पीएं और खाली पेट बाहर न निकलें।
यह भीषण गर्मी बुजुर्गों और बच्चों के लिए काफी खतरनाक हो सकती है। इसके साथ ही जिला प्रशासन ने भी गर्मी को लेकर अलर्ट जारी कर एडवाइजरी दी है। बच्चों व बुजुर्गों को धूप में न निकलने दें।

सुबह दस बजे महाराणा प्रताप चौक से गुजरते इक्क-दुक्का लोग। संवाद

सुबह दस बजे महाराणा प्रताप चौक से गुजरते इक्क-दुक्का लोग। संवाद- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed