{"_id":"69eb228882113f2f8d0f9aa0","slug":"video-road-accident-in-yamunanagar-aman-dies-leaves-behind-three-daughters-2026-04-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"यमुनानगर में सड़क हादसा: अमन की मौत, पीछे छोड़ गया तीन बेटियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुनानगर में सड़क हादसा: अमन की मौत, पीछे छोड़ गया तीन बेटियां
यमुनानगर के नागल धोली गांव के रहने वाले 31 वर्षीय अमन की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब अमन शाम के समय खेतों से अपने घर लौट रहा था। रास्ते में कलेसरा रोड पर शारदा गुरुकुल के पास एक अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसे की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और घायल अमन को तुरंत यमुनानगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने उसे बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। अमन की असमय मौत से पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ है और गांव में भी शोक की लहर है।
मृतक अमन अपने परिवार का इकलौता सहारा था। वह खेतीबाड़ी कर अपने परिवार का गुजारा करता था। अमन अपने पीछे पत्नी और तीन छोटी बेटियों को छोड़ गया है। उसकी बड़ी बेटी की उम्र महज 7 साल है, जबकि बाकी दोनों बेटियां इससे भी छोटी हैं। अमन की शादी वर्ष 2017 में हुई थी।
परिवार की आर्थिक स्थिति पहले से ही साधारण थी और अब अमन की मौत के बाद उनके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। अमन के पिता की पहले ही मृत्यु हो चुकी है, जिससे परिवार की जिम्मेदारी पूरी तरह उसी पर थी।
घटना के बाद पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं परिजन आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।