फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Labourer dies in road accident two months before wedding

Yamuna Nagar News: शादी के दो माह पहले सड़क हादसे में मजदूर की मौत

Fri, 24 Jul 2026 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 24 Jul 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
Labourer dies in road accident two months before wedding
मनीष। फाइल फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

साढौरा। क्षेत्र के गांव यासीन माजरी निवासी 34 वर्षीय मनीष की नारायणगढ़ क्षेत्र के गांव अंबली के पास सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। मनीष की दो माह बाद शादी होनी थी, लेकिन उससे पहले ही सड़क दुर्घटना ने परिवार की खुशियां छीन लीं।

परिजनों ने बताया कि मनीष खेतों में सफेदा के पौधे लगाने का काम करता था। वह बुधवार को मजदूरी करने के लिए बाइक से नारायणगढ़ की ओर जा रहा था। गांव अंबली के पास सामने से आ रही एक पिकअप ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मनीष गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

राहगीरों की मदद से उसे तुरंत नारायणगढ़ के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए। युवक की मौत से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं और दो माह बाद उसकी बारात जानी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नारायणगढ़ थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और परिजनों के बयान दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच करने के साथ आरोपी पिकअप चालक का सुराग लगा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed