सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Lunar eclipse: Temple doors remained closed for 12 hours, reopened in the evening

चंद्रग्रहण : 12 घंटे बंद रहे मंदिरों के कपाट शाम को खुले

संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 04 Mar 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Lunar eclipse: Temple doors remained closed for 12 hours, reopened in the evening
श्री हनुमान मंदिर रामपुरा का बंद दरवाजा। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos


जगाधरी। वर्ष के पहले चंद्रग्रहण के कारण मंगलवार शाम तक जिले के सभी मंदिर बंद रहे। सुबह छह बजकर 20 मिनट पर सूतक लगने के साथ सभी मंदिरों के कपाट बंद हो गए। ग्रहण समाप्ति के बाद शाम छह बजकर 48 मिनट पर मोक्षावधि में कपाट खोले गए। इस दौरान मंदिर परिसर में गंगाजल का छिड़काव कर शुद्धिकरण किया गया और इसके बाद पूजन व आरती हुई।
वहीं, ग्रहण का असर लोगों पर भी देखने को मिला। ज्योतिषाचार्य त्रिलोक महाराज ने बताया कि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ग्रहण काल में बाहर नहीं निकलना चाहिए। चूंकि इसका दुष्प्रभाव पड़ता है। ऐसे में इसका असर लोगों में देखने को मिला। ग्रहण काल के दौरान अधिकांश लोग घरों में ही रहे और बेहद जरूरी काम से ही बाहर निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस कारण दोपहर में शहर के बाजार व सड़कें खाली नजर आई। ग्रहण मोक्ष के बाद लोग घरों से निकले। इस दौरान लोगों ने घरों में बैठक कर प्रभु नाम का सिमरन किया। हालांकि मंदिर बंद रहे, लेकिन कई लोगों ने मंदिर में बैठक प्रभु का ध्यान किया। ग्रहण पूर्ण होने पर शाम को मंदिरों में गंगाजल से प्रतिमाओं को स्नान करवाया गया।
इसके बाद पूजन और फिर विशेष आरती की गई। कई मंदिरें में भजन संकीर्तन किया गया। वहीं, ग्रहण के बाद मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी और भक्तों ने भगवान के समक्ष माथा टेककर भूल-चूक की क्षमा और परिवार के लिए सुख-समृद्धि की माफी मांगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed