{"_id":"69a72b679962b6ab800487d4","slug":"fed-up-with-blackmailing-he-hatched-a-murder-plot-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-152343-2026-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: ब्लैकमेलिंग से तंग आकर रची थी हत्या की साजिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: ब्लैकमेलिंग से तंग आकर रची थी हत्या की साजिश
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 04 Mar 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
अमित कुमार।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। स्नेहा और अमित का करीब आठ साल से प्रेम संबंध था। करीब डेढ़ साल पहले स्नेहा की मुलाकात 21 वर्षीय राजीव से हुई और दोनों के बीच प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। इसके बाद स्नेहा दोनों के संपर्क में रही। इसी दौरान अमित और राजीव के बीच कई बार कहासुनी भी हुई। पूछताछ में स्नेहा ने बताया कि राजीव उसके निजी पलों की तस्वीरों के जरिये उसे ब्लैकमेल कर रहा था। यह बात उसने अमित को बताई। इसके बाद दोनों ने मिलकर राजीव को रास्ते से हटाने की साजिश रच डाली।
पुलिस ने हत्यारोपी स्नेहा से मोबाइल बरामद करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया, जबकि उसके दूसरे प्रेमी अमित को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि स्नेहा शादीशुदा है और करीब चार साल से अपने पति से अलग रह रही थी। उसका पांच साल का बेटा भी है। वहीं अमित भी शादीशुदा है और दो बच्चों का पिता है।
बावजूद इसके दोनों का प्रेम संबंध जारी रहा। इसी बीच स्नेहा की जिंदगी में राजीव की एंट्री हुई और वह दोनों से संपर्क में रहने लगी। कुछ समय बाद राजीव और स्नेहा के रिश्तों में खटास आने लगी। स्नेहा ने आरोप लगाया कि राजीव उसके पास मौजूद निजी तस्वीरों के आधार पर उसे ब्लैकमेल कर रहा था। इस बात को लेकर उसने अमित से शिकायत की। अमित ने उसे भरोसा दिलाया कि वह इस समस्या का स्थायी समाधान कर देगा।
सीआईए टू इंचार्ज राकेश कुमार ने बताया कि मोबाइल से मिले सुरागों के आधार पर अदालत में पेश करने के बाद स्नेहा को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। वहीं अमित को अदालत से तीन दिन का पुलिस रिमांड मिला है। रिमांड के दौरान उससे वारदात में इस्तेमाल सामान, घटनास्थल से जुड़े तथ्यों और साजिश की पूरी कड़ियों के बारे में पूछताछ की जाएगी। पुलिस का कहना है कि जांच अभी जारी है और रिमांड के दौरान और भी खुलासे हो सकते हैं।
साजिश के तहत घुमाने के लिए बुलाया
योजना के तहत स्नेहा ने राजीव को घूमने के बहाने बुलाया। पहले आदिबद्री में वारदात को अंजाम देने की योजना बनाई गई, लेकिन भीड़ अधिक होने के कारण प्लान बदल दिया गया। बाद में सुनसान स्थान पर ले जाकर राजीव की हत्या कर दी गई। शव मिलने के बाद पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू की। कॉल डिटेल, लोकेशन और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस दोनों आरोपियों तक पहुंची। पूछताछ के दौरान स्नेहा का मोबाइल फोन बरामद कर लिया गया, जिसे जांच में महत्वपूर्ण साक्ष्य माना जा रहा है।
Trending Videos