सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The mercury is rising, the nights are getting hotter too

Yamuna Nagar News: चढ़ रहा पारा, रात भी होने लगी गर्म

संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 04 Mar 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
The mercury is rising, the nights are getting hotter too
सूनसान पड़ा यमुनानगर का कुरूक्षेत्र रोड। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

जगाधरी। पिछले सप्ताह तो जो धूप सुहावनी लग रही थी मार्च आते ही वह चुभने लगी है। मार्च शुरू होने के साथ दिन का तापमान बिल्कुल ही बदल गया है। दिन ही नहीं बल्कि रातें भी गर्म होने लगी हैं। मंगलवार को अधिकतम तापमान 29.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 14.5 डिग्री सेल्सियस तक बना रहा।
मौसम विभाग के अनुसार इन दिनों तेज हवा चलने के कारण गर्मी से राहत है, लेकिन तापमान सामान्य से अधिक है। न्यूनतम तापमान में भी 4.5 डिग्री की वृद्धि हुई और यह 15 से 16 डिग्री तक पहुंच गया है। वहीं, अगले सप्ताह यह भी 20 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम का हाल ऐसा है कि लोगों ने गर्म कपड़ों से दूरी बना ली है। लोग शीतल पेय और खाद्य पदार्थों का रूख करने लगे हैं। हर दिन धूप तेज होने के साथ तापमान भी बढ़ता जा रह है। मंगलवार को भी अन्य दिनों की अपेक्षा गर्मी महसूस हुई। इस दौरान अधिकतम तापमान 29.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
वहीं, न्यूनतम तापमान 14.5 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके साथ 22 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चली। हवा ने तेज धूप में काफी राहत दी। वहीं, रात को यह हवा ठंडी हो गई, जिससे फिजा में हल्की ठंड रही। पिछले दो सप्ताह की तुलना में अब तापमान में आठ डिग्री सेल्सियस का अंतर आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed