{"_id":"69a72df22a90eed719058db7","slug":"if-there-is-any-ruckus-on-holi-the-police-will-take-action-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-152302-2026-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: होली पर हुड़दंग किया तो चलेगा पुलिस का डंडा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: होली पर हुड़दंग किया तो चलेगा पुलिस का डंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 04 Mar 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
नाका लगाकर आने-जाने वालों की जांच करती पुलिस। प्रवक्ता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर/जगाधरी। होली प्रेम व भाईचारे का पर्व है और इस पर हुड़दंग मचाया तो खैर नहीं है। हुड़दंगियों पर पुलिस कार्रवाई का डंडा चलेगा और ऐसे लोगों को बिल्कुल नहीं बक्शा जाएगा। होली पर होने वाली हुड़दंग बाजी को लेकर पुलिस बेहद सख्त है। त्योहार शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाने के लिए जिला पुलिस की सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं।
जिले भर में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। शहर के चौक-चौहारों के साथ जिले की सीमाओं पर नाके लगाकर जांच की जा रही है। इस साथ संवेदनशील व भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। जिले के प्रत्येक थाना क्षेत्र में चिन्हित स्थानों पर नाके लगाए गए हैं और पैदल गश्त पार्टियां सक्रिय हैं।
कमांडो टीम, पीसीआर व राइडर भी लगातार गश्त कर रहे हैं, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
एसपी कमलदीप गोयल ने कहा कि युवाओं से अपील की है कि वे पर्व का आनंद ले और ऐसा काम न करें, जिससे दूसरों को परेशानी हो। एसपी ने कहा कि यदि त्योहार की आड़ में नशा करके हुड़दंग और किसी को परेशान किया, तो पुलिस सख्ती से निपटेगी। इसके साथ एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को अपने क्षेत्रों में विशेष नजर रखने के आदेश दिए हैं।
सभी सरकारी अस्पताल में डॉक्टरों की विशेष ड्यूटी
यमुनानगर। होली फाग के मौके पर संभावित हुड़दंग और झगड़ों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने सभी सरकारी अस्पतालों डॉक्टरों और कर्मचारियों की विशेष ड्यूटी लगाई है। साथ ही दवाओं का पर्याप्त स्टाक रखा गया है। सिविल सर्जन डॉ. जितेंद्र सिंह ने बताया कि त्योहार के दौरान रंग लगाने के बहाने कई बार विवाद की स्थिति बन जाती है, वहीं शराब के नशे में मारपीट की घटनाएं भी सामने आती हैं। ऐसे मामलों में घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया जाता है। इसे ध्यान में रखते हुए विभाग ने मुकंद लाल जिला नागरिक अस्पताल, उप जिला अस्पताल जगाधरी और जिले की सातों सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) में विशेष तैयारियां की हैं। संवाद
होली पर अतिरिक्त पानी की आपूर्ति नहीं
यमुनानगर। होली पर शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में अतिरिक्त पानी की आपूर्ति नहीं की जाएगी। जनस्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि त्योहार के बावजूद पानी की सप्लाई नियमित शेड्यूल के अनुसार ही रहेगी। जनस्वास्थ्य विभाग के एक्सईएन दिनेश गाबा ने बताया कि शहर में सुबह पांच से नौ बजे तक, दोपहर 12 से दो बजे तक तथा शाम पांच से रात नौ बजे तक पानी की आपूर्ति की जाएगी। इसी प्रकार ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह पांच से साढ़े नौ बजे तक तथा शाम चार से देर शाम सात बजे तक नियमित रूप से जलापूर्ति होगी। उन्होंने कहा कि होली के दौरान पानी की मांग बढ़ जाती है, लेकिन अतिरिक्त सप्लाई का कोई प्रावधान नहीं किया गया है। संवाद
Trending Videos