सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Mahesh and Team Take First Place in Volleyball

Yamuna Nagar News: वालीबॉल में महेश और टीम प्रथम

संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 25 Mar 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Mahesh and Team Take First Place in Volleyball
वॉलीबॉल प्रतियोगिता की विजेता टीम के साथ आयोजक। संस्थान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

व्यासपुर। राजकीय महाविद्यालय अहड़वाला में शारीरिक विभाग के तत्वाधान में अंतर विभागीय वालीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। वालीबॉल प्रतियोगिता में सभी विभागों के विद्यार्थियों ने पूरे जोश के साथ भाग लिया। इस प्रतियोगिता में महेश और टीम ने अपना जोशीला प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया और ट्रॉफी प्राप्त की।
आर्य और टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया और कन्नौज और टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। महाविद्यालय की प्राचार्या ने विजेताओं को ट्रॉफी देकर और मेडल पहना कर सम्मानित किया। सर्वप्रथम शारीरिक विभाग के अध्यक्ष प्रो. शिवम गांधी ने महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. सर्वजीत कौर का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राचार्या ने प्रतिभागियों को उत्साहित करते हुए कहा कि खेलों से हमारा सर्वांगीण विकास होता है। इसके पश्चात उपप्राचार्य डॉ. रमेश धारीवाल ने विद्यार्थियों को खेलों में बढ़ चढ़कर भाग लेने के लिए उत्साहित किया। इस खेल का आनंद लेने के लिए महाविद्यालय के सभी विद्यार्थियों तथा स्टाफ सदस्यों ने दर्शकों के रूप में भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed