{"_id":"6a0b71119d4fde490a0368b5","slug":"mercury-crosses-42-degrees-heatwave-takes-its-toll-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-156273-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: पारा 42 डिग्री के पार, लू ने सताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: पारा 42 डिग्री के पार, लू ने सताया
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 19 May 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
तेज धूप के कारण दोपहर में सुनसान गोबिंदपुरी रोड। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। जिले में सोमवार इस सीजन का अब तक का सबसे गर्म दिन साबित हुआ। सुबह से ही तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों को बेहाल कर दिया। हालात ऐसे रहे कि सुबह 10 बजे तक तापमान 35 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया और दोपहर होते-होते पारा 42.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके साथ 19 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चली लू ने लोगों को घरों में दुबकने को मजबूर कर दिया। रहा।
इस माह की शुरुआत में दो मई को अधिकतम तापमान 33.9 डिग्री सेल्सियस था जो अब बढ़कर 42.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। वहीं न्यूनतम तापमान में भी लगातार वृद्धि हो रही है। रात का पारा 27 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है, जिससे लोगों को रात के समय भी गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही है। लू ने लोगों को घर से बाहर निकलने नहीं दिया।
चिलचिलाती धूप व लू से बचने के लिए लोगों में दुबके रहे। इस दौरान बाजारो और सार्वजनिक स्थानों पर दोपहर में सन्नाटा पसरा रहा। लोग सिर ढककर और पानी की बोतल साथ लेकर घरों से निकलते दिखे। चिकित्सकों ने भी दोपहर में धूप से बचने के लिए बाहर निकलने से परहेज व अधिक पानी पीने और बच्चों व बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी है।
विज्ञापन
कृषि विज्ञान केंद्र दामला के मौसम विशेषज्ञ डॉ. अजीत सिंह ने बताया कि इस सप्ताह तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की और वृद्धि होने की संभावना है। इसके साथ लू का भी प्रचड़ प्रकोप देखने को मिलेगा। सिविल सर्जन डॉ. दिव्या मंगला ने बताया कि भीषण गर्मी और लू से बचाव के लिए लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।
घर से निकलते समय सिर को कपड़े, टोपी या छाते से ढकें और पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें ताकि शरीर में पानी की कमी न हो। हल्के, सूती और ढीले कपड़े पहनें। ज्यादा तला-भुना भोजन खाने से परहेज करें बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें। लू लगने पर तुरंत छांव में आराम करें और चिकित्सक से संपर्क करें।
दोपहर 12 से तीन बजे तक बाहर निकलने से परहेज करें : डीसी
यमुनानगर। जिले में लगातार बढ़ रहे तापमान और लू के खतरे को देखते हुए प्रशासन ने लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की है। डीसी प्रीति ने कहा कि मौसम विभाग ने प्रचंड गर्मी व लू का अलर्ट जारी किया है। दोपहर 12 से तीन बजे तक घर से बाहर निकलने से परहेज करें। उन्होंने कहा कि शरीर में पानी की कमी से बचने के लिए दिनभर पर्याप्त मात्रा में पानी पीएं और ओआरएस, लस्सी, छाछ व नींबू पानी जैसे पेय पदार्थों का सेवन करें। डीसी ने पशुपालकों से पशुओं को छाया में रखने और पर्याप्त पानी उपलब्ध कराने की अपील की। वहीं लोगों से पक्षियों व बेजुबान पशुओं के लिए भी पानी की व्यवस्था करने का आग्रह किया है। संवाद

Trending Videos