{"_id":"6a0b7089facca65a3e0890ab","slug":"png-has-reached-only-10-percent-of-households-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-156291-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: 10 फीसदी घरों में ही पहुंची पीएनजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: 10 फीसदी घरों में ही पहुंची पीएनजी
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 19 May 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
यमुनानगर में घरों में पीएनजी के कनेक्शन करते कर्मचारी। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। जगाधरी-यमुनानगर ट्विनसिटी में पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) कनेक्शन की मांग तेजी से बढ़ रही है। वहींकनेक्शन देने की रफ्तार अभी भी बेहद धीमी है। हालात यह हैं कि अब तक ट्विनसिटी के करीब 10 प्रतिशत घरों में ही पीएनजी नेटवर्क पहुंच पाया है। ऐसे में यदि पूरे शहर को पीएनजी से जोड़ने का लक्ष्य रखा जाए तो इसमें अभी कई साल लग सकते हैं।
हाल ही में सामने आए गैस संकट और एलपीजी सिलिंडरों की समय पर आपूर्ति को लेकर बनी अनिश्चितता के कारण शहरी उपभोक्ताओं का रुझान तेजी से पीएनजी की ओर बढ़ा है। भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) के अधिकारियों के अनुसार पहले प्रतिदिन औसतन आठ से दस नए कनेक्शन के आवेदन आते थे, लेकिन अब यह संख्या बढ़कर 35 से 40 तक पहुंच गई है।
अचानक बढ़ी मांग को देखते हुए कंपनी ने कनेक्शन लगाने की प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए 10 से 15 मैकेनिक टीमों को मैदान में उतारा है। बीपीसीएल अधिकारियों के मुताबिक वर्तमान में शहर में कुल 11,772 पीएनजी कनेक्शन जारी किए जा चुके हैं। इनमें से करीब 8000 घरों में नियमित रूप से पीएनजी की आपूर्ति हो रही है। शहर में रोजाना लगभग 2500 से 2700 यूनिट पीएनजी की खपत हो रही है। फिलहाल पीएनजी की कीमत 48 रुपये 50 पैसे प्रति यूनिट तय की गई है। कंपनी का दावा है कि एलपीजी सिलिंडर की तुलना में पीएनजी करीब 10 प्रतिशत तक सस्ती पड़ती है।
विज्ञापन
यही कारण है कि मध्यमवर्गीय परिवारों में इसकी मांग लगातार बढ़ रही है। हालांकि, शहर के अधिकांश इलाकों में अभी तक पाइप लाइन नहीं पहुंच सकी है। शहर निवासी अजय व सतीश का कहना है कि सरकार को पीएनजी विस्तार की गति बढ़ानी चाहिए ताकि अधिक से अधिक लोगों को गैस संकट से राहत मिल सके।
इन कॉलोनियों में पहुंच चुकी पीएनजी
जिन क्षेत्रों में पीएनजी लाइन बिछ चुकी है, उनमें मॉडल टाउन, ईस्ट भाटिया नगर, मॉडल कॉलोनी, आजाद नगर, महावीर कॉलोनी, करतारपुरा, प्रोफेसर कॉलोनी, सेक्टर-17 पार्ट वन और टू, दुर्गा कॉलोनी, दुर्गा गार्डन, शंकर नगर, गुरु नानकपुरा, गुरु अर्जुन नगर, विकास नगर, विशाल नगर, चोपड़ा गार्डन, त्यागी गार्डन, आदर्श नगर, मायापुरी, राजीव गार्डन, गोल्डनपुरी, विष्णु गार्डन जगाधरी, सेक्टर-15 और सेक्टर-18 शामिल हैं।
चरणबद्ध तरीके से नए क्षेत्रों में पाइप लाइन बिछाने का कार्य जारी है और आने वाले समय में नेटवर्क का विस्तार किया जाएगा। लोग अब एलपीजी के बजाय पीएनजी कनेक्शन लेना पसंद कर रहे हैं। बड़ी संख्या में लोगों के कनेक्शन के लिए आवेदन आ रहे हैं।
-विशाल पालीवाल क्षेत्रीय प्रबंधक, बीपीसीएल।

Trending Videos