सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Parents Take to the Streets Against Private Schools

Yamuna Nagar News: निजी विद्यालयों के खिलाफ सड़क पर उतरे अभिभावक

संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 19 May 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Parents Take to the Streets Against Private Schools
शहर में निजी स्कूलों के ​खिलाफ पदयात्रा निकालते अ​भिभावक। संगठन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी

जगाधरी। निजी स्कूलों की मनमानी फीस व्यवस्था के विरोध में अभिभावक सड़क पर उतरे। अभिभावकों ने शहर में पद यात्रा निकालकर निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की। यह पदयात्रा अभिभावक एकता मंच की ओर से बुलाई गई थी।
पदयात्रा पुराना नेशनल हाईवे स्थित महाराणा प्रताप चौक से शुरू होकर वर्कशॉप रोड स्थित आईटीआई, परशुराम चौक (ससौली मोड़) से होते हुए दोबारा महाराणा प्रताप चौक पहुंची। यात्रा के दौरान अभिभावकों ने अब नहीं तो कभी नहीं, शिक्षा सेवा बने, व्यापार नहीं और एक देश, एक किताब, एक समान फीस के समर्थन में नारेबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने शिक्षा विभाग के खिलाफ भी नारेबाजी कर अपना रोष प्रकट किया। मंच के अंकुश बक्शी, संजीव नंदा, राघव ने कहा कि निजी स्कूल अपनी मनमानी कर रहे हैं और इन्हें रोकने वाला कोई नहीं है।
विज्ञापन
Trending Videos

विभाग ने जांच के दौरान 35 स्कूलों में अनियमितताएं पाई थीं। एक महीने बाद भी किसी पर कार्रवाई नहीं की गई है। निजी स्कूल किताबों, यूनिफॉर्म और अन्य शैक्षणिक सामग्री के नाम पर अभिभावकों से मनमानी वसूल रहे हैं। इससे मध्यम व सामान्य वर्ग के परिवारों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है।
शिक्षा को व्यापार का माध्यम नहीं बनाया जाना चाहिए, बल्कि यह समाज सेवा और बच्चों के भविष्य निर्माण का जरिया होना चाहिए। वक्ताओं ने सरकार से शिक्षा क्षेत्र में एक समान नीति लागू करने की मांग की। उन्होंने कहा कि किताबों और फीस को लेकर पारदर्शी व्यवस्था होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed