{"_id":"69c98534bff1ac78940c3520","slug":"mind-matter-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-153551-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: मन की बात में चमका यमुनानगर का युवा, प्रथम की सोच बनी प्रेरणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: मन की बात में चमका यमुनानगर का युवा, प्रथम की सोच बनी प्रेरणा
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Mon, 30 Mar 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
प्रथम बराड़।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। जिले का एक साढ़े चार फीट की लंबाई का युवा आज पूरे देश के लिए प्रेरणा बन गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने लोकप्रिय कार्यक्रम मन की बात में जगाधरी के वार्ड नंबर 6 निवासी 21 वर्षीय प्रथम बराड़ का नाम लेते हुए उनकी सोच और लेखनी की खुलकर सराहना की।
प्रधानमंत्री के मुख से नाम सुनते ही प्रथम न केवल अपने जिले बल्कि पूरे प्रदेश के युवाओं के लिए मिसाल बन गए हैं। प्रथम ने माई भारत की ओर से आयोजित राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लिया था। इस प्रतियोगिता में देशभर से करीब 12 लाख युवाओं ने हिस्सा लिया। इनमें से लगभग 1 लाख 60 हजार प्रतिभागियों को निबंध लेखन के लिए चुना गया, जहां प्रथम ने अपनी अलग पहचान बनाई।
उन्होंने ग्रीन और क्लीन इंडिया विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किए। अपने निबंध में प्रथम ने साफ कहा कि यदि देश को आगे बढ़ाना है तो पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता को प्राथमिकता देनी होगी। उन्होंने पेड़-पौधे लगाने, प्लास्टिक के उपयोग को कम करने, प्रदूषण रोकने और स्वच्छता को आदत बनाने पर जोर दिया। प्रधानमंत्री मोदी ने भी अपने संबोधन में कहा कि प्रथम का लेख उनकी गहरी सोच और जागरूक दृष्टिकोण को दर्शाता है।
प्रथम ने बताया कि मन की बात में अपने नाम का उल्लेख सुनना उनके लिए अविस्मरणीय क्षण था। उन्होंने कहा कि वे बचपन से ही समाज के हित और पर्यावरण के प्रति संवेदनशील रहे हैं। उनका मानना है कि बदलाव बड़े स्तर पर नहीं, बल्कि छोटे-छोटे प्रयासों से शुरू होता है। वर्तमान में प्रथम यमुनानगर के एमएलएन कॉलेज में बीकॉम अंतिम वर्ष के छात्र हैं।
उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने शिक्षकों और परिवार को दिया, जिनसे उन्हें हमेशा सकारात्मक सोच और कुछ नया करने की प्रेरणा मिली। प्रधानमंत्री ने कार्यक्रम में अन्य राज्यों के युवाओं के विचारों का भी उल्लेख करते हुए कहा कि देश का युवा वर्ग नई सोच के साथ आगे बढ़ रहा है। ऐसे विचार ही भारत को स्वच्छ, हरित और सशक्त राष्ट्र बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
पिता नहीं, मोहल्ले में सभी करते प्यार
प्रथम बराड़ के पिता सुरेंद्र सिंह की तीन साल पहले मृत्यु हो गई थी। ऐसे में मां सुनीता रानी के कंधों पर परिवार को आगे लेकर चलने की जिम्मेदारी आ गई। परिवार के पोषण का जिम्मा प्रथम के बड़े भाई अमन बराड़ पर आ गया था। अमन बजाज फाइनेंस कंपनी में कोषाध्यक्ष हैं। प्रथम के दूसरे भाई संचित ने अभी बीटेक किया है। उनकी गुरुग्राम में नौकरी लगी है। छोटी बहन चाहत ने 10 कक्षा की हरियाणा बोर्ड से परीक्षा दी है। मोहल्ले के सभी लोग प्रथम से बहुत प्यार करते हैं।
Trending Videos