सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   MLA's WhatsApp account hacked; money sought from acquaintances

Yamuna Nagar News: विधायक का व्हाट्सएप अकाउंट हैक, परिचितों से मांगे रुपये

संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 15 Jun 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
MLA's WhatsApp account hacked; money sought from acquaintances
विधायक के पीए की ओर व्हाट्सएप के स्टेटस पर लगाया गया हैक का मैसेज। सोशल मीटिया
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी

यमुनानगर। यमुनानगर के विधायक घनश्याम दास अरोड़ा का व्हाट्सएप अकाउंट हैक हो गया। हैकर ने उनके नंबर का इस्तेमाल करते हुए कई परिचितों, अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को रुपये मांगने संबंधी संदेश भेज दिए। मामले का खुलासा तब हुआ जब विधायक के एक परिचित के पास उनके नंबर से पैसे भेजने का मैसेज पहुंचा और इसकी जानकारी विधायक को दी गई।
जानकारी मिलते ही विधायक घनश्याम दास अरोड़ा सक्रिय हुए और अपने व्हाट्सएप स्टेटस तथा इंटरनेट मीडिया के माध्यम से लोगों को अकाउंट हैक होने की सूचना दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनके नंबर से भेजे जा रहे किसी भी संदेश पर विश्वास न किया जाए और न ही किसी प्रकार का आर्थिक लेन-देन किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक व उनके पीए ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस में लिखा कि उनका व्हाट्सएप नंबर हैक हो गया है। जिस किसी के पास उनके नंबर से मैसेज पहुंचे हैं, वे न तो कोई पैसे भेजें और न ही किसी संदेश का जवाब दें। इसके साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने भी विभिन्न व्हाट्सएप समूहों में यह सूचना साझा कर लोगों को सतर्क किया।
विज्ञापन

विधायक के नंबर से कई अधिकारियों तथा प्रदेश सरकार के कुछ मंत्रियों तक भी संदिग्ध संदेश भेजे गए, जिनमें रुपये की मांग की गई थी। हालांकि समय रहते मामला सामने आने से किसी प्रकार की ठगी की सूचना नहीं मिली है। मामले की जानकारी संबंधित एजेंसियों को भी दी गई है, ताकि हैकिंग के स्रोत का पता लगाया जा सके और अकाउंट को सुरक्षित किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed