फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Municipal work stalled due to staff being assigned duty at the mining checkpoint

Yamuna Nagar News: खनन नाके पर डयूटी लगने से नगर पालिका में काम लटके

Fri, 24 Jul 2026 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 24 Jul 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Municipal work stalled due to staff being assigned duty at the mining checkpoint
साढौरा नगर पालिका में काम कराने के लिए पहुंचे लोग। संवाद - फोटो : 1
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

साढौरा। नगर पालिका में तैनात एकमात्र जेई के अलावा टैक्स ब्रांच के दो कर्मचारियों को दो माह से खनन नाके पर डयूटी देनी पड़ रही है। यह तीनों कर्मचारी एक सप्ताह नगर पालिका में अपना काम निपटाते हैं तो एक सप्ताह तक इन्हें नाका डयूटी करनी पड़ रही है। इनकी तैनाती स्थाई न होने से नगर पालिका के काम प्रभावित हो रहे हैं।
नगर पालिका संबंधी अपने कामों के निपटारे के लिए कस्बे के लोगों परेशान होना पड़ रहा है। खुशहाल बख्शी, धनपत राय व कृष्णा देवी ने बताया कि लाल डोरे की फाइल मंजूर करवाने के लिए वह कई दिन से नगरपालिका के चक्कर लगा रहे हैं लेकिन जेई न होने से उनकी फाइल मंजूर नहीं हो पा रही है। माम कौर, गुरनाम व सतपाल ने बताया कि जेई और टैक्स ब्रांच के कर्मचारियों की भारी कमी के कारण लोगों के निर्माण, एलडीसी, संपत्ति आईडी व टैक्स से जुड़े काम बाधित हो रहे हैं। सरकार ने संपत्ति टैक्स के ब्याज पर छूट की योजना लागू की हुई है लेकिन कर्मचारी न होने के कारण लोग इस छूट का लाभ नहीं उठा पा रहे हैं।
विज्ञापन

सीएम विंडो के एमिनेंट पर्सन व पार्षद नैब सैनी ने बताया कि लंबे अरसे से जेई न होने से कस्बे में विकास कार्य कतई ठप हैं। नए काम के लिए टेंडर जारी होना तो क्या पहले से बन चुके टेंडर भी प्रोसेस नहीं हो रहे हैं। टैक्स ब्रांच में कर्मचारी न होने से लोगों को भटकना पड़ रहा है तो टैक्स न मिलने से नगर पालिका की आमदनी में भी कमी आ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका सचिव नितिन वत्स ने बताया कि कर्मचारियों की इस कमी बारे में अधिकारियों को अवगत करवा दिया है। उम्मीद है कि जल्दी ही इन कर्मचारियों को खनन नाका डयूटी से हटा दिया जाएगा। इसके बाद लोगों के काम सुचारू रूप से हो सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed