{"_id":"6a6f9379e1e8b035e0003587","slug":"nambardars-pledge-to-cooperate-with-the-sir-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-160635-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: नंबरदारों ने लिया एसआईआर में सहयोग का संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: नंबरदारों ने लिया एसआईआर में सहयोग का संकल्प
Mon, 03 Aug 2026 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Mon, 03 Aug 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
बैठक में हिस्सा लेने पहुंचे एसोसिएशन के सदस्य। संगठन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
रादौर। हरियाणा नंबरदार एसोसिएशन की मासिक बैठक रविवार को तहसील रादौर में आयोजित हुई। बैठक की अगुवाई शेर सिंह मंसूर ने की। इसमें तहसील क्षेत्र के बड़ी संख्या में नंबरदारों ने भाग लेकर सामाजिक और प्रशासनिक विषयों पर चर्चा की।
बैठक में सभी नंबरदारों ने सरकार के एसआईआर अभियान में सक्रिय सहयोग देने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि वे अपने-अपने गांवों में संबंधित बीएलओ के साथ समन्वय स्थापित कर आवश्यक जानकारी उपलब्ध करा रहे हैं और भविष्य में भी जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में प्रशासन का पूरा सहयोग करेंगे।
पर्यावरण संरक्षण को लेकर भी महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। सभी नंबरदारों ने वर्षा ऋतु में अपने-अपने गांवों में अधिक से अधिक पौधरोपण करने तथा वर्षा का पानी अनावश्यक रूप से एकत्रित नहीं होने देने का संकल्प लिया, ताकि मच्छरों के प्रजनन पर रोक लगाई जा सके और मौसमी बीमारियों से बचाव हो।
विज्ञापन
बैठक में सर्वसम्मति से मांग की गई कि उपमंडल मुख्यालय में निर्माणाधीन भवन में नंबरदारों के बैठने के लिए एक कमरा स्थायी रूप से आरक्षित किया जाए। इससे प्रशासनिक कार्यों के दौरान उन्हें आवश्यक सुविधाएं मिल सकेंगी और काम में आसानी होगी।