सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Nine Grievances Resolved at Grievance Redressal Committee Meeting

Yamuna Nagar News: कष्ट निवारण समिति की बैठक में निपटे नौ परिवाद

संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 28 Mar 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Nine Grievances Resolved at Grievance Redressal Committee Meeting
जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में मंत्री कृष्ण बेदी को अपनी ​शिकायत सुनाता फरियादी। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

यमुनानगर। जिला सचिवालय में शुक्रवार को लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में कुल 15 परिवादों पर सुनवाई हुई, जिनमें से नौ मामलों का मौके पर ही समाधान कर उन्हें फाइल करने के निर्देश दिए गए। शेष छह मामलों में संबंधित विभागों को जांच कर अगली बैठक में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।
बैठक के दौरान पुराने चार मामलों में से तीन और नए 11 मामलों में से चार परिवादों का तुरंत निपटान किया गया। जिन प्रमुख शिकायतों का समाधान हुआ, उनमें गांव गधौली के राजिंद्र सिंह द्वारा चेतंग नदी की पटरी से मिट्टी हटाने का मामला शामिल रहा। वहीं भवानीपुर निवासी अनुज की ओर से पंचायती पेड़ काटने की शिकायत पर वन विभाग को कार्रवाई करने के साथ रिकवरी भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। याकुबपुर की जीतो देवी की शिकायत पर पहले दिए गए आदेशों के अनुसार बिजली विभाग द्वारा ट्रांसफार्मर हटाए जाने पर उन्होंने मंत्री का आभार व्यक्त किया। इसके अलावा खारवन की सुनीता रानी, सुथरान गली जगाधरी के अनिल कुमार मनचंदा, विष्णु नगर के गोविंद प्रसाद, लापरा के कामिल, दरभंगा निवासी धर्मेंद्र कुमार दास और रझेड़ी के सुरेश कुमार की शिकायतों का भी समाधान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं लंबित रखे गए मामलों में गांव लवाना के अनिल कुमार द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी, सेक्टर-17 जगाधरी के महेंद्र तनेजा की प्रॉपर्टी आईडी विवाद, बसंत नगर में अवैध कॉलोनी काटने, सरांवा के जसविंद्र सिंह की पीडीएस लाइसेंस शिकायत, फतेहपुर के परविंद्र कांबोज की फसल नुकसान भरपाई तथा मधुबन कॉलोनी की सीवरेज समस्या शामिल हैं।
इन मामलों में मंत्री ने अतिरिक्त उपायुक्त, नगर निगम, जन स्वास्थ्य विभाग सहित संबंधित अधिकारियों को गहन जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। साथ ही मधुबन कॉलोनी में सीवरेज समस्या के समाधान के लिए एजेंसी नियुक्त करने का आदेश भी दिए। बैठक में उपायुक्त प्रीति, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा, पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल सहित प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed