पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   People upset over power shortage blocked the road at night

Yamuna Nagar News: बिजली की किल्लत से परेशान लोगों ने रात में जाम की सड़क

Wed, 01 Jul 2026 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 01 Jul 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
People upset over power shortage blocked the road at night
व्यासपुर में जाम लगाकर ट्रकों को रोकते प्रदर्शनकारी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी/व्यासपुर। बिजली न मिलने से परेशान व्यासपुर के गांव कपूरी कलां, कपूरी खुर्द, मरवा सहित आसपास के गांवों किसानों व ग्रामीणों ने सोमवार देर रात व्यासपुर जगाधरी मार्ग पर जाम लगा दिया। किसान व ग्रामीण सड़क पर ही धरने पर बैठ गए और बिजली निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। गुस्साए ग्रामीणों ने करीब डेढ़ घंटा सड़क जाम रखी।
पुलिस ने पहुंचकर ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने और वहीं डटे रहे। ग्रामीणों का पारा चढ़ता देख थाना प्रभारी ने एसडीओ से ग्रामीणों की बात करवाई। एसडीओ के आश्वासन पर ग्रामीणों ने जाम खोला। करीब डेढ़ घंटे चले हाईवोल्टेज ड्रामे में पुलिस के पसीने छूटते रहे।
विज्ञापन

किसानों ने कहा कि यह धान रोपाई का समय है और निगम बिजली नहीं दे रहा है। खेतों की सिंचाई न होने के कारण धान बुआई में देरी हो रही है। इस दौरान ग्रामीणों ने सभी वाहन रोक दिए और किसी को आगे नहीं जाने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन का नेतृत्व भारतीय किसान यूनियन जिला उपाध्यक्ष गुरमेज सिंह, अरमजीत सिंह ने किया। इस दौरान किसान नेता अमनदीप, रणदीप, गुरजीत सिंह, बलकार सिंह, अमनप्रीत सिंह ने कहा कि कई दिनों से गांवों व नलकूपों में बिजली की आपूर्ति व्यवस्था बदहाल है। किसानों को धान व अन्य फसलों की सिंचाई करने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल संकट भी खड़ा हो गया है। लोगों का जीवन प्रभावित हो रहा है। गुरमेज सिंह ने कहा कि कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों को शिकायतें दी जा चुकी हैं, लेकिन स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ। उन्होंने मांग की है कि ग्रामीण क्षेत्रों में निर्धारित समय के अनुसार निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए और फीडरों की तकनीकी खामियां तुरंत दूर की जाए।
किसानों ने कहा कि बिजली आपूर्ति बाधित होने से धान की रोपाई करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गांव में पीने के पानी की समस्या व पशुओं के चारे की समस्या खड़ी हो गई है। इस बारे कई बार विभाग के अधिकारियों को सूचित किया जा चुका है, लेकिन इसे गंभीरता से नहीं लिया गया।
किसानों ने कहा कि यदि जल्द ही बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो वे आंदोलन करने सड़क पर उतरेंगे। करीब डेढ़ घंटे के पश्चात पुलिस अधिकारियों ने फोन पर बिजली निगम के अधिकारियों से बात करवाई। बिजली निगम अधिकारियों ने स्थायी समाधान का आश्चासन दिया गया है। इसके पश्चात किसानों ने जाम खोला। वहीं, जाम के कारण यातायात पूरी तरह ठप हो गया। दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई। जाम खुलने के बाद पुलिस को यातायात सुचारू करने में एक घंटे से ज्यादा समय लग गया।

शहर में लग रहे आधे-आधे घंटे के कट

बिजली निगम की ओर से शहर में अघोषित कट लगाए जा रहे हैं। इस दौरान सुबह, दोपहर, शाम और रात को कट लगाए जा रहे हैं। रात में दो से तीन बार बिजली काटी जा रही है। शहर के सन्नी, शुभम, विनय, विकास, कांता, रानी ने बताया कि रात को कभी भी बिजली काट दी जाती है। शिकायत के लिए फोन करते हैं तो जल्दी से नंबर नहीं लगता और लगता है तो कोई उठाता नहीं है। बिजली निगम कार्यालय में 1180 शिकायतें दर्ज की गईं। वहीं, बिजली निगम के अधीक्षक अभियंता महिंद्र सिंह ने कहा कि कट नहीं लगाए जा रहे हैं। लोड बढ़ने के कारण फीडर ब्रेक हो जाता है, जो जल्द ही सुचारू कर दिया जाता है।

व्यासपुर में जाम लगाकर ट्रकों को रोकते प्रदर्शनकारी। संवाद

व्यासपुर में जाम लगाकर ट्रकों को रोकते प्रदर्शनकारी। संवाद

व्यासपुर में जाम लगाकर ट्रकों को रोकते प्रदर्शनकारी। संवाद

व्यासपुर में जाम लगाकर ट्रकों को रोकते प्रदर्शनकारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed