पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Temperature dropped by seven degrees after half an hour of rain

Yamuna Nagar News: आधे घंटे की बारिश से सात डिग्री गिरा तापमान

Wed, 01 Jul 2026 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 01 Jul 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Temperature dropped by seven degrees after half an hour of rain
झमाझम बारिश के बीच शहर के गोबिंदपुरी रोड से गुजरते लोग। संवाद - फोटो : 1
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से मंगलवार को लोगों को काफी राहत मिली। देर रात से आसमान में बादल छाए रहने के बाद दोपहर में करीब आधा घंटा झमाझम बारिश हुई। बारिश और ठंडी हवा से तापमान में करीब सात डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। बारिश से किसानों के चेहरे भी खिल गए। मौसम विभाग ने तीन दिन तक जिले में बारिश की संभावना जताई है।
मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस तक रहा। पिछले सप्ताह यह 40.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। लगातार चल रही लू और उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल थे। बारिश शुरू होते ही मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया और लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

दोपहर में हुई बारिश के दौरान सड़कों पर निकले लोग भीगते हुए नजर आए। दोपहिया वाहन चालकों, पैदल राहगीरों और बाजार पहुंचे लोगों ने बारिश का आनंद लिया। कई स्थानों पर बच्चे भी बारिश में भीगते दिखाई दिए। कई दिन के बाद मौसम सुहावना होने से लोगों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी। शाम करीब साढ़े चार बजे बादल कुछ छंटे और हल्की धूप निकली और 19 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चली ठंडी हवाओं ने मौसम को खुशनुमा बनाए रखा। शाम तक हवा में ठंडक बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश से किसानों को भी राहत मिली है। कई दिनों से बारिश का इंतजार कर रहे किसानों का कहना है कि यदि अगले दो दिन बारिश होती रही तो धान की बुआई और फसल की बढ़वार के लिए यह काफी लाभदायक होगी। अब तक सिंचाई के लिए किसानों को ट्यूबवेल पर निर्भर रहना पड़ रहा था, जिससे लागत भी बढ़ रही थी। ऐसे में समय पर हुई बारिश खेती के लिए संजीवनी साबित हो सकती है।

कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम विशेषज्ञ डॉ. अजीत सिंह ने कहा कि तीन दिन तक जिले में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही बादल छाए रहने और तेज हवा चलने से तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है। मौसम में आए इस बदलाव से लोगों को फिलहाल भीषण गर्मी और लू से राहत मिलने की उम्मीद है।

झमाझम बारिश के बीच शहर के गोबिंदपुरी रोड से गुजरते लोग। संवाद

झमाझम बारिश के बीच शहर के गोबिंदपुरी रोड से गुजरते लोग। संवाद- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed