{"_id":"6a44130dc0b9a82884024d2b","slug":"youth-found-unconscious-outside-home-dies-foam-was-coming-out-of-his-mouth-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1007-158677-2026-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: घर के बाहर बेसुध मिले युवक की मौत, मुंह से निकल रहा था झाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: घर के बाहर बेसुध मिले युवक की मौत, मुंह से निकल रहा था झाग
Wed, 01 Jul 2026 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 01 Jul 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस के बाहर मौजूद मृतक वंश के परिजन। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। छछरौली क्षेत्र के गांव मानकपुर ललहाड़ी में 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक सोमवार रात खाना खाने के बाद घर से टहलने के लिए निकला था। करीब एक घंटे बाद वह अपने ही घर के दरवाजे पर बेसुध अवस्था में पड़ा मिला।
उसके मुंह से झाग निकल रहा था। परिजन उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां से डॉक्टरों ने उसे यमुनानगर के निजी अस्पताल रेफर कर दिया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही छछरौली थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
मृतक के पिता सतीश कुमार ने बताया कि वंश एक फैक्ट्री में काम करता था। परिवार में किसी प्रकार का विवाद या तनाव नहीं था और न ही उनकी किसी से कोई रंजिश थी। पड़ोसी की सूचना पर जब परिवार घर के बाहर पहुंचा तो वंश अचेत अवस्था में पड़ा मिला। मामले के जांच अधिकारी कुलदीप ने बताया कि प्रथम दृष्टया मौत के कारण स्पष्ट नहीं हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह सामने आएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
वंश के लिए रिश्ता तलाश रहे थे परिजन
गांव मानकपुर ललहाड़ी में 20 वर्षीय वंश उर्फ मंगू की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। परिजन उसके विवाह के लिए रिश्ता तलाश रहे थे, लेकिन इससे पहले ही उसकी मौत हो गई। पिता सतीश कुमार ने बताया कि परिवार की किसी से कोई रंजिश नहीं थी।