फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Police conducted a search operation in Old Hamida

Yamuna Nagar News: पुराना हमीदा में पुलिस ने चलाया तलाशी अभियान

Sat, 01 Aug 2026 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 01 Aug 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Police conducted a search operation in Old Hamida
यमुनानगर। जिले में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत शनिवार को पुराना हमीदा क्षेत्र में पुलिस ने डॉग स्क्वायड के साथ विशेष कंबिंग ऑपरेशन चलाया। अभियान के दौरान नशा तस्करी की आशंका वाले चिन्हित घरों और संदिग्ध स्थानों पर सघन तलाशी ली गई।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल के अनुसार क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के साथ स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की। तलाशी अभियान के दौरान प्रत्येक स्थान की बारीकी से जांच की गई, ताकि कहीं मादक पदार्थ छिपाकर रखे गए हों तो उनकी बरामदगी की जा सके। नारकोटिक डॉग स्क्वायड की मदद से उन स्थानों की भी जांच कराई गई, जहां सामान्य तलाशी में मादक पदार्थों का पता लगाना मुश्किल हो सकता था।
विज्ञापन

पुलिस ने निर्धारित प्रक्रिया का पालन करते हुए शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से कार्रवाई पूरी की। पुलिस अधीक्षक गोयल ने कहा कि जिलेभर में नशा तस्करों के खिलाफ ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे। उन्होंने लोगों से अपील की कि नशा तस्करी या किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed