सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Prisoner Returning to District Jail from Parole Smuggles Narcotics Hidden in Anus

Yamuna Nagar News: पैरोल से जिला जेल लौटा कैदी गुदा में छिपाकर लाया नशा

संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 22 Mar 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Prisoner Returning to District Jail from Parole Smuggles Narcotics Hidden in Anus
विज्ञापन
यमुनानगर। जिला जेल में पैरोल से लौटे एक कैदी के पास से प्रतिबंधित गोलियां और गांजा बरामद होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कैदी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos

तीर्थनगर कॉलोनी निवासी 23 वर्षीय विकास चोरी के एक मामले में पांच वर्ष की सजा काट रहा है। वह 18 मार्च को पेरोल से जेल लौटा था। जेल प्रशासन को वीरवार को गोपनीय सूचना मिली थी कि कैदी के पास प्रतिबंधित सामान हो सकता है। तलाशी में कैदी की गुदा के अंदर से चार गुब्बारे निकाले गए, जिनमें 17 प्रतिबंधित गोलियां बरामद हुईं। इसके अलावा1.42 ग्राम गांजा भी मिला। कैदी ने बताया कि वह कुल 20 गोलियां लेकर आया था, जिनमें से तीन गोलियां वह अन्य कैदियों के साथ मिलकर खा चुका है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed